Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?
Hazeena Syed: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का एक बड़ा विवाद सामने आ गया है, जो कि इलेक्शन में उसके लिए मुसीबत पैदा कर सकता है। मालूम हो कि कांग्रेस प्रदेश महिला मोर्चा की जिम्मेदारी संभाल रहीं हजीना सैयद ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और महासचिव के.सी. वेणुगोपाल पर गंदे आरोप लगाए हैं, जिस पर हंगामा खड़ा हो गया है।
गौरतलब है कि 10 अप्रैल को अलका लांबा ने सैयद को पार्टी से बाहर कर दिया और उन्हें तमिलनाडु महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद हजीना सैयद ने एक्स पर अलका लांबा और वेणुगोपाल पर अश्वील टिप्पणी करते हुए लिखा है कि उन्होंने इस्तीफा पहले ही दे दिया था।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे उनकी पोस्ट के स्क्रीनशॉट में हजीना सैयद ने अलका लांबा पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि 'नमस्ते अलका जी, आप किस तरह की सैडिस्ट (दूसरों को तकलीफ़ देकर खुश होने वाली) इंसान हैं? आप महिला कांग्रेस में हममें से किसी की कोई मदद नहीं करतीं बल्कि मेंबरशिप के नाम पर हमें परेशान करती हैं, पैसे लूटती हैं और अपनी ज़िंदगी के मजे लेती हैं। क्या आपमें जरा भी कॉमन सेंस है? मेरी बेइज़्ज़ती हुई है, मैंने दोपहर 1:00 बजे एक प्रेस मीट में आधिकारिक तौर पर इस्तीफ़ा दे दिया है और आप होती कौन हैं मुझे पार्टी से निकालने का लेटर भेजने वाली? क्या आप प्रिंस डायना हैं?'
Hazeena Syed Kaun hai:'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड केसी वेणुगोपाल को दिखाइए'
'होश में रहिए और अपनी घटिया हरकतें अपने पास रखिए। हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी आपकी सारी नौटंकियां बर्दाश्त कर ले और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को आपकी वजह से परेशान होने दे लेकिन मैं यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूँगी। तमीज से पेश आइए और अपने चमचों से सावधान रहिए। जाइए, अपना अहंकार अपने बॉयफ्रेंड केसी वेणुगोपाल को दिखाइए, मुझे नहीं।'

अलका लांबा सदस्यता फ़ीस के पैसों पर ऐश कर रही हैं, Hazeena Syed का आरोप
हजीना ने आगे कहा, 'ध्यान रहे, आपको मुझे अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है। आप हमारी सदस्यता फ़ीस के पैसों पर ऐश कर रही हैं।' सैयद ने पार्टी के AIMC खातों की ऑडिट पर सवाल उठाया। उन्होंने अलका लांबा पर आम आदमी पार्टी से आकर कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया है।
कौन हैं Hazeena Syed?
पार्टी की तेज तर्रार नेता हजीना सैयद साल 2024 में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं। वो करीब तीस साल से पार्टी का हिस्सा रही हैं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी प्रतिभा और मेहनत देखकर ही उन्हें महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी थी, NSUI से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाली हजीना ने साल 2008 में युवा कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान से जुड़ी और इसके बाद पार्टी का प्रतिभाशाली चेहरा बन गईं वो AICC सदस्य और पार्टी की स्पोक्स पर्सन भी रह चुकी हैं। उन्होंने अलका लांबा और वेणुगौपाल के अलावा तमिलनाडु कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सेल्वपेरुंथगाई को भी भ्रष्ट कहा है।

सेल्वपेरुंथगाई पार्टी की महिला सदस्यों की अनदेखी करते हैं: हजीना सैयद
हजीना सैयद ने कहा कि सेल्वपेरुंथगाई पार्टी की महिला सदस्यों की अनदेखी करते हैं। ANI से बात करते हुए,सैयद ने कहा, 'हम अपनी पार्टी और अपने नेता से प्यार करते हैं, लेकिन 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के नाम पर हमारे साथ धोखा किया गया है। देश के 5 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पुडुचेरी और तमिलनाडु में हमारी अनदेखी की गई है, और यह सब राज्य कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के कुप्रबंधन और लालच की वजह से हुआ है।'
अलका लांबा ने क्या कहा?
दूसरी ओर, कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को हजीना सैयद को प्रदेश प्रमुख के पद से हटा दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि सैयद 'कांग्रेस विरोधी गतिविधियों' में लिप्त थीं और यह निर्णय संगठन को ध्यान में रखकर लिया गया है।' अलका लांबा के इस एक्शन के बाद हजीना ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications