Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा?
Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कुल 11 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को विशेष रूप से एडवाइजरी लागू हुई है।
जिन राज्यों में अलर्ट जारी है उनके नाम हैं- हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर
12 अप्रैल को यहां बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
UP Weather Today : बारिश से राहत मिलेगी
उत्तर प्रदेश में भी 12 अप्रैल को बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन दिनभर तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में लू वाली हवा चलने से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया जैसे जिलों में पारा चढ़ेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
Bihar Weather Today :बारिश की कोई संभावना नहीं
बिहार में 12 अप्रैल को बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया जैसे जिलों में तापमान में वृद्धि के साथ लू भरी हवाएं चलेंगी।
Weather Today: पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट
असम के कुछ जिलों में 12 अप्रैल के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लखीमपुर, कछार, तिनसुकिया, जोरहाट, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट और उत्तरी लखीमपुर में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Madhya Pradesh Weather: गर्मी का प्रकोप दिखेगा
मध्य प्रदेश में भी 12 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि, राज्य के कई जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिखने वाला है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, कटनी, सागर, जबलपुर, गुना, नीमच, रतलाम, झबुआ, उज्जैन और रीवा में तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
Haryana-Punjab Mausam: हरियाणा-पंजाब का मौसम अपडेट
हरियाणा में 12 अप्रैल को बारिश से राहत मिलेगी, पानीपत, जिंद, कैथल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है तो वहीं अमृतसर, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, फरीदकोट, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ेगा, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।
UttaraKhand Weather: उत्तराखंड में होगी बरसात
नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। इस बारिश के कारण यहां के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की फिर से कमी आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।
Rain Alert: किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की है, क्योंकि आने वाले दिनों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है जिससे गेहूं, सरसों और चना जैसी खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है औऱ कटाई के समय बारिश से उपज की गुणवत्ता खराब हो सकती है इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वो पकी हुई फसलों की जल्द कटाई कर लें और कटे हुए अनाज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें और खेत में पानी जमा न होने दें, उचित निकासी रखें।












Click it and Unblock the Notifications