बेंगलुरु को साफ और स्वच्छ रखने के लिये चला अभ‍ियान

बेंगलुरु। देश की आईटी सिटी बेंगलुरु को स्वच्छ और साफ रखने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर कोई जुड़ सकता है और इस आईटी हब को नई सूरत प्रदान कर सकता है। फिर चाहे आप बेंगलुरु के में हों या कहीं विदेश में।

हाल ही में कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को बेंगलुरु की नगर निकाय ने लॉन्च किया। इसके अंतर्गत जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग करने की शुरुआत यहां के परिवारों से होती है। कूड़े को घर से निकालने से पहले ही उसे अलग कर दिया जाता है, ताकि नगर निकाय के कर्मचारियों को दिक्कत नहीं हो और सही चीज अपने सही स्थान तक पहुंच जाये।

हर रोज 5000 टन कूड़ा इस शहर से निकलता है। इसे उठाने के लिये 14 हजार से ज्यादा कर्मचारी जुटते हैं। खास बात यह है कि बेंगलुरु में अगर आपने कूड़े को अलग-अलग नहीं किया, तो आपको हर्जाना भरना पड़ सकता है।

खैर चलिये अब समय आ गया है पिटीशन फाइल करने का, क्योंकि हम सभी को स्वच्छ बेंगलुरू चाहिये। कूड़ा मुक्त बेंगलुरु के इस अभ‍ियान ने स्वच्छ भारत अभ‍ियान के दौरान भी खूब सुर्ख‍ियां बटोरी। यहां तक इसकी चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी हुई।

शहर के नागरिक बद्रीनाथ विठ्ठल ने इसी अभ‍ियान को नया रूप देते हुए लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया है। इसके अंतर्गत ऑनलाइन पिटीशन फाइल की जाती है। यह पिटीशन बेंगलुरु से जुड़ा हर व्यक्त‍ि भाग ले सकता है।

विठ्ठल का कहना है कि इस सामूहिक प्रयास से हम अपने शहर को खूबसूरत बना सकते हैं। एक शहर खूबसूरत होगा, तो यहां आने वाले लोगों को भी अच्छा लगेगा। तो क्यों न इस पहल की ओर कदम बढ़ायें। हम मिलकर बेंगलुरु को सुंदर बना सकते हैं और बनायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+