Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर
Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। चार कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹8,797 सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी में भी जबरदस्त गिरावट आई है। बाजार के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान चांदी लगभग ₹29,792 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को कारोबार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए करीब ₹1,58,674 पर आ गया, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹1,59,568 था। वहीं चांदी की कीमत गिरकर करीब ₹2,60,056 प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले यह ₹2,60,723 प्रति किलो थी।

ऑल टाइम हाई से बड़ी गिरावट
सोना और चांदी इस साल जबरदस्त उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं। 29 जनवरी को सोना करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं 31 दिसंबर को इसका भाव करीब ₹1.33 लाख था। तब से अब तक सोना करीब ₹17,447 सस्ता हो चुका है। चांदी में गिरावट और भी ज्यादा है। 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी अब यह करीब ₹1,25,877 तक गिर चुकी है।
Gold Silver Rate In India: 10 मार्च: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड और सिल्वर का भाव
| शहर | 24K गोल्ड (10g) | 22K गोल्ड (10g) | 18K गोल्ड (10g) | सिल्वर (1kg) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| मुंबई | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,80,000 |
| चेन्नई | ₹1,64,100 | ₹1,50,500 | ₹1,23,100 | ₹2,90,000 |
| कोलकाता | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,80,000 |
| बेंगलुरु | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,80,000 |
| हैदराबाद | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,90,000 |
| अहमदाबाद | ₹1,63,700 | ₹1,50,050 | ₹1,22,800 | ₹2,80,000 |
| पुणे | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,80,000 |
| जयपुर | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| लखनऊ | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| नोएडा | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| गुरुग्राम | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| गाजियाबाद | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| पटना | ₹1,63,700 | ₹1,50,050 | ₹1,22,800 | ₹2,80,000 |
| चंडीगढ़ | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| भोपाल | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| इंदौर | ₹1,63,600 | ₹1,49,990 | ₹1,22,720 | ₹2,80,000 |
| नागपुर | ₹1,63,500 | ₹1,49,900 | ₹1,22,650 | ₹2,80,000 |
| सूरत | ₹1,63,700 | ₹1,50,050 | ₹1,22,800 | ₹2,80,000 |
| वडोदरा | ₹1,63,700 | ₹1,50,050 | ₹1,22,800 | ₹2,80,000 |
भारतीय घरों में सोने का विशाल भंडार
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना मौजूद है। इसकी कुल कीमत लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब ₹450 लाख करोड़) आंकी गई है, जो भारत की जीडीपी से भी ज्यादा है।यानी भारत में सोना सिर्फ आभूषण ही नहीं बल्कि निवेश और सुरक्षा का भी बड़ा जरिया माना जाता है।
(नोट: शहर के अनुसार टैक्स और ज्वेलर्स मार्जिन के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है)












Click it and Unblock the Notifications