Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट
Gold Rate Today 10 March 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आमतौर पर सोने की कीमतें तेज हो जाती हैं, लेकिन इस बार तस्वीर उलटी दिखाई दे रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंची ट्रेजरी यील्ड के दबाव के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार 10 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता होकर ₹1,61,820 पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना भी ₹10 टूटकर ₹1,48,340 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड करीब ₹1,970 और 22 कैरेट गोल्ड करीब ₹1,810 तक सस्ता हो चुका है।

| शहर | गोल्ड रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,61,670 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,67,610 | 22 कैरेट - ₹1,53,640 | 18 कैरेट - ₹1,25,710 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,63,620 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,61,670 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,61,670 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,61,670 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹नागपुर | 24 कैरेट - ₹1,61,670 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,61,820 | 22 कैरेट - ₹1,48,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹कोच्चि | 24 कैरेट - ₹1,63,620 | 22 कैरेट - ₹1,48,190 | 18 कैरेट - ₹1,21,250 |
| 🔹वडोदरा | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹रांची | 24 कैरेट - ₹1,61,720 | 22 कैरेट - ₹1,48,240 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
Bangalore Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने फिर चौंकाया, क्या हैं बैंगलोर में ताजा भाव?
🔶Silver Rate In India 10 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद दिल्ली में दो दिनों में चांदी ₹5,100 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। आज दिल्ली में चांदी ₹100 घटकर ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी लगभग यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी होकर करीब ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती सोने की कीमतों को नीचे धकेल रही है। इसके अलावा निवेशकों की मुनाफावसूली, ऊंची वैश्विक ब्याज दरें और बॉन्ड जैसे अन्य निवेश विकल्पों की आकर्षक रिटर्न भी सोने की मांग को प्रभावित कर रहे हैं। जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं तो निवेशक अक्सर गोल्ड की बजाय ऐसे एसेट्स में पैसा लगाना पसंद करते हैं जहां नियमित ब्याज मिलता है।
🔶 देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों के आधार पर तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और ज्वेलरी की स्थानीय मांग इनकी कीमतों को प्रभावित करते हैं। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश सोना आयात करता है, इसलिए डॉलर की मजबूती या कमजोरी का सीधा असर यहां के बाजार पर पड़ता है। इसके अलावा शादी-विवाह का सीजन और त्योहारों के समय मांग बढ़ने से भी कीमतों में तेजी या गिरावट देखने को मिलती है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications