जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान
T20 World Cup Trophy News: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनियाभर में अपने टैलेंट का डंका बजाने का काम किया है। लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत ने अपना दमखम दिखाया है। रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
क्या भारत से वापस ले ली जाएगी ट्रॉफी (T20 World Cup Trophy News)
अपनी मेज़बानी में यह खिताब जीतने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। साथ ही लगातार दो बार और कुल तीन बार चैंपियन बनने का गौरव भी अब भारत के नाम है। लेकिन जीत के इस शोर के बीच एक दिलचस्प तकनीकी सच्चाई यह है कि टीम इंडिया को मिली वह असली चमचमाती ट्रॉफी जल्द ही वापस ले ली जाएगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस हैरान नजर आ रहे हैं।

क्या कहते हैं आईसीसी के नियम
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के कड़े नियमों के अनुसार विजेता टीम को कभी भी ऑरिजनल ट्रॉफी नहीं दी जाती है। यह परंपरा पिछले 27 वर्षों से चली आ रही है। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कप्तान को जो ट्रॉफी सौंपी जाती है, वह असली होती है। खिलाड़ी इसके साथ मैदान पर जश्न मनाते हैं और आधिकारिक फोटो शूट कराते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद यह ट्रॉफी वापस ICC के पास चली जाती है।
सोना और चांदी के इस्तेमाल से बनती है ट्रॉफी
असली ट्रॉफी को किसी भी प्रकार के नुकसान या चोरी से बचाने के लिए उसे दुबई स्थित ICC के मुख्यालय में सुरक्षित रखा जाता है। बदले में विजेता टीम को एक रेप्लिका या डमी ट्रॉफी दी जाती है। यह रेप्लिका बिल्कुल असली जैसी दिखती है और इसे बनाने में भी सोना और चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। मूल ट्रॉफी के नीचे पिछले सभी विजेताओं के नाम अंकित होते हैं, जबकि रेप्लिका विशेष रूप से उसी साल की जीत के लिए तैयार की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications