महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर

T20 World Cup 2026 Hardik Pandya: भारतीय टीम की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके घरवाले भी इस खास मौके को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद फैंस हार्दिक पंड्या के दमदार प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई कृणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा की खामोशी ने फैंस को हैरान कर दिया है।

पंड्या भाइयों के बीच आ गई है दूरी (T20 World Cup 2026 Hardik Pandya)

अक्सर एक-दूसरे की छोटी-बड़ी सफलता को त्यौहार की तरह मनाने वाले पंड्या भाइयों के बीच यह दूरी फैंस की पैनी नजरों से नहीं छिप सकी। फैंस ने गौर किया कि हार्दिक की वर्ल्ड कप जीत पर कृणाल या पंखुड़ी की ओर से कोई बधाई पोस्ट नहीं आई। अहमदाबाद के घरेलू मैदान पर हुए फाइनल और जश्न के दौरान भी कृणाल का परिवार स्टैंड्स में नजर नहीं आया।

T20 World Cup 1

क्या महीका की वजह से टूटा परिवार?

सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद पारिवारिक रिश्ते भी बदले हैं। जहां कृणाल का झुकाव नताशा की ओर और हार्दिक का झुकाव अपनी नई लाइफ की ओर अधिक दिखा है। इस बीच फैशन मॉडल महीका शर्मा का नाम का नाम भी लिया जा रहा है। महीका पूरे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक के साथ देखी गईं। वानखेड़े में हुए सेमीफाइनल और अहमदाबाद के फाइनल में महीका, हार्दिक के बेटे अगस्त्य के साथ मौजूद थीं।

सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने हार्दिक की आलोचना भी की कि वे खेल के साथ-साथ निजी जीवन (महीका) को लेकर अधिक चर्चा में रहे। हालांकि, फाइनल के बाद मैदान पर दोनों के भावुक पलों और अगस्त्य के साथ महीका की बॉन्डिंग ने एक नई कहानी बयां की है। इस मामले को लेकर फैंस दो धड़ों में बंटे हैं। कुछ का कहना है कि हार्दिक एक साल से अलग रह रहे हैं और उन्होंने अपनी सगाई में भी भाई को नहीं बुलाया।

वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि सोशल मीडिया की चुप्पी का मतलब हमेशा दरार नहीं होता। वडोदरा की गलियों से निकलकर टीम इंडिया तक का सफर तय करने वाले इन भाइयों का रिश्ता बेहद मज़बूत रहा है, जिसे केवल 'नो-पोस्ट' के आधार पर नहीं आंका जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+