युवाओं में क्यों और कब पनपता है क्राइम?
संघर्षों के साए में असली आजादी पलती है,
इतिहास उधर मुड जाता है, जिस ओर जवानी चलती है।
नई दिल्ली। जी हां अपने माद्दे से इतिहास बदलने वाले और कई क्रांतिकारी बदलावों की साक्षी रही युवा शक्ति (जवानी) राह से भटकने लगी है। ये बात हम नहीं बल्कि जरायम की दुनिया में युवाओं की बढ़ती दखल इस बात की गवाही दे रही है और इसकी तस्दीक करते हैं, देश में हाल ही में हुए आपराधिक वारदातों के आंकड़े।
आशनाई, वर्चस्व व बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए युवा सबसे ज्यादा अपराध कर रहे हैं। पर बात कोई भी हो लेकिन अपराधी बन रही जवानी समाज के लिए बड़ी समस्या बन कर उभर रही है।
कुछ दिनों पूर्व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लूट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वो पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले नौजवान थे। नोएडा पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले दो युवकों को चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर पता चला कि वो मैनेजमेंट के छात्र हैं और उनके पिता सरकारी विभाग में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। अब यहां सवाल यह है कि आखिर युवा अपराध की डगर पर क्यों चलने लगा है?
क्लिक करें और मनायें युवा सप्ताह
खैर इसके पीछे के कारण तो बहुत हो सकते हैं मगर बाजारवाद के इस दौर में युवाओं का अतिमहत्वकांक्षी होना, हर पल आगे निकलने की होड़, वर्तमान शिक्षा प्रणाली तथा बढ़ते अकेलेपन आदि को प्रमुख कारण माना जा सकता है। हमने दिल्ली के मनोचिकित्सक डा. सुभाष झा और कुछ पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बात की, तो कई सारे कारण उभर कर सामने आये। उनमें से 10 महत्वपूर्ण कारण हम आपके सामने रख रहे हैं-

खराब परवरिश
सही परवरिश नहीं होना अपराध का सबसे पहला रास्ता खोलता है। जब बच्चा बचपन में छोटी-मोटी चोरी करता है, तब अगर उसके मां-बाप उसका पक्ष ले लेते हैं, तो उसका प्रभाव उसके आगे के जीवन पर पड़ता है। आगे चलकर उसे यह विश्वास रहता है कि वो कुछ भी गलत करेगा, उसके माता-पिता उसका साथ नहीं छोड़ेंगे। युवा अपराधियों में एक बात कामन रहती है कि उनकी अपने परिवार से खुल कर बात नहीं होती है।

महंगी जरूरतें
मॉल कल्चर के इस जमाने में युवा 10वीं पास करते ही मॉल घूमने का शौकीन हो जाता है। वहां पर जब उसके साथी ढेर सारी खरीददारी कर अपनी जेब का रौला दिखाते हैं, तब उसका भी मन करता है महंगी-महंगी चीजें खरीदने का। जब उसकी जेब में पैसे नहीं होते, तब वो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये गलत रास्ता अख्तियार करता है।

महत्वकांक्षाएं
आज का युवा अतिमहत्वकांक्षी हो गया है। यदि कोई कीमती वस्तु किसी और के पास है तो वह भी उसे हर कीमत में हासिल करना चाहता है। वो चीज ना मिलने के बाद वो अपराध का दामन थामने में नहीं हिचकता है। ऐसा तब ज्यादा होता है जब कोई युवा प्यार में पागल हो।

कैम्पस
आज लगभग सभी शिक्षण संस्थानों के कैम्पस युवाओं को संवेदनहीन बनाते जा रहे हैं। कैम्पस में आवारागर्दी होती रहती है और टीचर कुछ बोल नहीं पाते। इसका मतलब यह नहीं कि टीचर उनका भला नहीं चाहते, बल्कि वो उनसे डरते हैं। नैतिकता का पाठ अब शिक्षण संस्थानों में भी नहीं पढ़ाया जा रहा है।

अकेला पन
जहां तक अकेलेपन का सवाल है तो अकेलेपन से जूझते बच्चे उल्टे सीधे टीवी कार्यक्रम देखते हैं या वीडियोगेम की शरण में जाते हैं। ये कार्यक्रम बच्चों को चिड़चिड़ा ही नहीं बल्कि हिंसक भी बनाते हैं। ऐसे बच्चे बड़े होकर परिवार के साथ-साथ समाज से भी कट जाते हैं। यदि हम चाहते हैं कि युवा अपराध की डगर पर न चलें तो उन्हें बचपन से ही नैतिकता का पाठ पढ़ाना होगा।

मैत्रीपूर्ण संबंध
अभिभावकों को पारिवारिक एवं आर्थिक तनावों की स्थिति में भी बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाते हुए उन्हें जटिल परिस्थितियों में विनम्रता, साहस और दृढ़ता पूर्वक व्यवहार करने की शिक्षा देनी होगी।

गुस्से में क्राइम
इसके अलावा बच्चों को यह सिखाया जाना भी जरूरी है कि उनका गुस्सा तथा उनकी अतिमहत्वाकांक्षी उनके तथा उनके परिवार के लिए घातक हो सकती है। बच्चों के अकेलेपन को दूर करने के लिए अभिभावकों यह कोशिश करनी होगी कि वह अधिक से अधिक समय बच्चों के साथ बितायें। जब अभिभावक बच्चों के साथ समय बितायेंगे, तब बच्चें उन्हें अपने मन की अच्छी बुरी भावनाओं से अबगत करा सकते हैं, जिससे उन्हें उचित मार्गदर्शन देना आसान होगा। अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षक समुदाय को भी युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications