मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल लॉन्च

दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स का दौरा कर महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए चल रही विभिन्न पहलों का अवलोकन किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला हाट, समर्थ आंगनवाड़ी और संकल्प हब में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्य को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री ने परिसर में बच्चों से भी बातचीत की और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्कूल बैग तथा आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य किट भी प्रदान की गईं।

Chief Minister Rekha Gupta visits Nirmal Chhaya Complex

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समर्पित सेवा और योगदान को सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने जुवेनाइल जस्टिस मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य बाल कल्याण प्रणाली को सुदृढ़ करना तथा बाल संरक्षण सेवाओं के क्रियान्वयन में अधिक पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+