Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत
Where is Netanyahu? मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इज़राइल और ईरान के बीच टकराव ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को अत्यंत संवेदनशील बना दिया है। इस सबके बीच इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुछ अहम सुरक्षा बैठकों से अनुपस्थिति रहे। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर अफवाहें इतनी बढ़ीं कि सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर अटकलें लगने लगीं।
अंतरराष्ट्रीय मंच के नेताओं की हालिया बैठक में दोबारा इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। यह लगातार दूसरी बार है जब इस महत्वपूर्ण बैठक में नेतन्याहू शामिल नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम से दूरी के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे कूटनीतिक और राजनीतिक संदर्भों में भी परखा जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार थे इस बैठक में इज़राइल के रक्षा मंत्री Israel Katz सहित कई वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए थे। कुछ मीडिया स्रोतों ने इसे युद्ध जैसी स्थिति के दौरान "दूसरी बार" या एक असामान्य अनुपस्थिति बताया, क्योंकि संकट की घड़ी में आम तौर पर प्रधानमंत्री इन बैठकों की अध्यक्षता करते हैं।
सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
हालांकि मौत की अफवाहों पर नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और उनके लापता होने या मौत की खबरें "फेक न्यूज़" हैं। कार्यालय के अनुसार सुरक्षा और सैन्य स्तर पर चर्चा लगातार जारी है और प्रधानमंत्री इन प्रक्रियाओं में शामिल हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू ने कॉफी पीते हुए जारी किया वीडियो?
अफवाहों को शांत करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने 15 और 16 मार्च को नेतन्याहू के वीडियो संदेश और बैठक संबंधी तस्वीरें जारी कीं, जिनमें उन्हें विभिन्न परामर्श बैठकों में शामिल दिखाया गया। हालांकि मीडिया रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि उनका अंतिम सत्यापित सार्वजनिक, प्रत्यक्ष कार्यक्रम लगभग 10 मार्च 2026 के आसपास का बताया जा रहा है। इसी वजह से उनकी अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विश्लेषकों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपस्थिति केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि देश की सक्रियता और प्रतिबद्धता का संकेत होती है। नेतन्याहू की लगातार दो बैठकों से अनुपस्थिति क्षेत्रीय तनाव, घरेलू राजनीतिक दबाव और सुरक्षा स्थितियों से जुड़ी चुनौतियों का संकेत भी हो सकती है। फिलहाल इज़राइली सरकार की ओर से नेतन्याहू के शामिल न होने का कोई आधिकारिक और विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications