Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव
Gold Rate Today 17 March 2026: लगातार कई दिनों तक गिरावट झेलने के बाद सोना और चांदी के दामों ने मंगलवार 17 मार्च 2026 को अचानक रफ्तार पकड़ ली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने के चलते घरेलू बाजार में भी तेजी दर्ज की गई है। सुबह करीब 10 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में करीब ₹956 प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी में भी तेज उछाल आया और इसका भाव करीब ₹4000 प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया।
MCX पर क्या है सोना और चांदी का भाव
सुबह 10 बजे के आसपास एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,56,835 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। इसमें करीब ₹1080 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। ट्रेडिंग के दौरान सोने ने ₹1,56,566 प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और ₹1,57,100 प्रति 10 ग्राम का ऊपरी स्तर छुआ।

चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव सुबह लगभग ₹2,60,751 रहा। इसमें करीब ₹4219 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,58,338 प्रति किलो का लो और ₹2,61,457 प्रति किलो का हाई बनाया।
Gold Rate Today In India: 17 मार्च 2026: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | गोल्ड रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,60,470 | 22 कैरेट - ₹1,47,090 | 18 कैरेट - ₹1,23,990 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,57,460 | 22 कैरेट - ₹1,44,340 | 18 कैरेट - ₹1,18,110 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,57,460 | 22 कैरेट - ₹1,44,340 | 18 कैरेट - ₹1,18,110 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,57,460 | 22 कैरेट - ₹1,44,340 | 18 कैरेट - ₹1,18,110 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,57,460 | 22 कैरेट - ₹1,44,340 | 18 कैरेट - ₹1,18,110 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,57,460 | 22 कैरेट - ₹1,44,340 | 18 कैरेट - ₹1,18,110 |
| 🔹नोएडा | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹गुरुग्राम | 24 कैरेट - ₹1,57,560 | 22 कैरेट - ₹1,44,440 | 18 कैरेट - ₹1,18,210 |
| 🔹कोच्चि | 24 कैरेट - ₹1,60,470 | 22 कैरेट - ₹1,47,090 | 18 कैरेट - ₹1,23,990 |
| 🔹विशाखापट्टनम | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,57,410 | 22 कैरेट - ₹1,44,290 | 18 कैरेट - ₹1,18,060 |
🔶Silver Rate In India 17 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली में लगातार दो दिनों के दौरान चांदी करीब ₹5,100 प्रति किलो सस्ती हुई थी। इससे पहले लगातार तीन दिनों में लगभग ₹15,000 की गिरावट दर्ज की गई थी। फिलहाल दिल्ली में चांदी का भाव करीब ₹2,69,900 प्रति किलो चल रहा है। मुंबई और कोलकाता में भी कीमत लगभग इसी स्तर पर है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और यहां इसका भाव करीब ₹2,75,900 प्रति किलो है।
🔶 देश में सोना-चांदी की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारकों से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, केंद्रीय बैंक की नीतियां और ज्वेलरी बाजार की मांग इनकी कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा एमसीएक्स जैसे कमोडिटी एक्सचेंज में होने वाली ट्रेडिंग भी रोजाना कीमतों के उतार-चढ़ाव का बड़ा कारण बनती है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications