Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा?
Silver Rate Today 16 March 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के बावजूद चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आम तौर पर वैश्विक संकट के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोना और चांदी खरीदते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ते हैं। लेकिन इस बार तस्वीर उलटी नजर आ रही है। युद्ध के माहौल के बावजूद चांदी लगातार फिसल रही है और बाजार में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है।
सोमवार 16 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज हुई। चांदी करीब 1.82% टूटकर 4,722 रुपये गिरते हुए 2,54,713 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी में 8,683 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी।

सर्राफा बाजार में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत करीब ₹11,000 गिरकर ₹2,65,500 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में चांदी करीब ₹2,70,000 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार पिछले कारोबारी दिन बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत ₹2,60,488 प्रति किलो दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट सिल्वर का भाव करीब 83.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
युद्ध के बाद 10 दिनों में ₹23,000 से ज्यादा सस्ती
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। युद्ध से एक दिन पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव ₹2,82,644 प्रति किलो था। लेकिन पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह गिरकर ₹2,59,279 प्रति किलो तक पहुंच गया। यानी युद्ध शुरू होने के बाद लगभग 10 कारोबारी दिनों में चांदी करीब ₹23,365 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
Silver Rate In India: 16 मार्च 2026: भारत के 26 शहरों में चांदी का ताजा भाव
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| मुंबई | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कोलकाता | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| चेन्नई | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| पटना | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| लखनऊ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| अयोध्या | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| मेरठ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कानपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नोएडा | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| जयपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| पुणे | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| लुधियाना | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| इंदौर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| सूरत | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नागपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नासिक | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| वडोदरा | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| कटक | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| केरल | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
| रायपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| हैदराबाद | ₹2,799 | ₹27,990 | ₹2,79,900 |
ऑल टाइम हाई से ₹1.60 लाख सस्ती
इस साल 29 जनवरी 2026 को चांदी ने MCX पर इतिहास रचते हुए ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन मौजूदा गिरावट के बाद चांदी अब अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹1,60,769 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें कई कारकों से तय होती हैं। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड-सिल्वर के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर और वैश्विक आर्थिक हालात का होता है। इसके अलावा आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के मेकिंग चार्ज भी कीमत को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में सोना और चांदी के दाम में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications