IPL 2026 में 25.20 करोड़ पाने वाले खिलाड़ी को सवाल सुनते ही आया गुस्सा, बीच में ही इंटरव्यू छोड़ भागा!
IPL 2026 cameron green: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमें तैयार हैं। इस सीजन कई टीमों के बीच काफी रोमांचक मैच देखने को मिल सकती है। इसकी वजह टीम में शामिल धुरंधरों की फौज है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर फैंस की नजरें रहने वाली है। कैमरून ग्रीन को 25 करोड़ से अधिक राशि में केकेआर ने खरीदने का काम किया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।
इंटरव्यू को बीच में छोड़ निकले ग्रीन (IPL 2026 cameron green)
हालांकि, आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही कैमरुन ग्रीन एक नए विवाद में फंस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के एक मैच के बाद मीडिया के साथ उनकी तीखी बहस चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक खराब फॉर्म और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवालों पर ग्रीन इस कदर असहज हुए कि उन्होंने इंटरव्यू को बीच में ही समय की बर्बादी बताकर छोड़ दिया।

जानिए आखिर क्या था पूरा मामला?
सिडनी में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए मैच में ग्रीन ने 135 रनों की शानदार पारी खेली। अगस्त के बाद यह किसी भी फॉर्मेट में उनका पहला शतक था। मैच के बाद मीडिया को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, लेकिन पहले ग्रीन ने आने से मना कर दिया। बाद में वे इस शर्त पर राजी हुए कि सवाल सिर्फ मौजूदा मैच पर होंगे, उनके अतीत या भविष्य (जैसे आईपीएल) पर नहीं।
पत्रकार से हुई झड़प
जब एक पत्रकार ने उनकी हालिया खराब फॉर्म और बल्लेबाजी को लेकर सवाल पूछा तो 25.20 करोड़ के इस खिलाड़ी ने जवाब देने से इनकार कर दिया। बातचीत एक मिनट से भी कम चली और ग्रीन यह कहते हुए आगे बढ़ गए कि यह समय की बर्बादी है। जब पत्रकार ने विरोध किया तो ग्रीन ने पलटवार करते हुए कहा कि तुम मेरे पीछे क्यों पड़े हो?
कोच को मांगनी पड़ी माफी
ग्रीन के इस व्यवहार को देखते हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ब्यू कैसन को बीच-बचाव करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक कोच ने बाद में पत्रकार से इस घटना के लिए माफी मांगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को भी इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications