Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा?
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को चुनाव हुआ, इस चुनाव में हरियाणा पर सबलोगों की खास नजर थी, जहां पर रिजल्ट को लेकर काफी बवाल हुआ और काफी देर तक काउंटिग रूकी रही, चुनाव आयोग ने रात 1.30 पर परिणाम घोषित किए।
इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक एक सीट जीती, बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध राज्यसभा सांसद चुने गए। तो वहीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को हार का मुंह देखना पड़ा।

जीत के बाद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा, 'वोट अवैध रूप से रद्द किए गए थे, लेकिन मुझे कांग्रेस पार्टी और जनता का आशीर्वाद मिला। मुझे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से स्नेह मिला। मैं हर दिन आप लोगों के बीच आराम से बैठूंगा।'
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: रात 1.30 पर घोषित हुए परिणाम
आपको बता दें कि राज्यसभा की 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 कैंडिटेड मैदान में थे। यहां पर विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी थे। BJP के 48 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 37 और इनेलो के पास दो सीटें हैं, तो वहीं, तीन निर्दलीय विधायक हैं।
Rajya Sabha Election 2026 Results: 'निर्दलीय उम्मीदवार एक वोट से हारे'
तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'निर्दलीय उम्मीदवार एक वोट से हार गए। कांग्रेस के लगभग 9 वोट निर्दलीय उम्मीदवार को चले गए... कांग्रेस के 25% विधायकों ने पाला बदल लिया है।'
INLD है कांग्रेस की 'B टीम'
उन्होंने आगे कहा कि 'मैं BJP उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को उनकी जीत पर बधाई देता हूं, कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। जिस तरह कांग्रेस ने अपने विधायकों को नज़रबंद रखा और हर घंटे उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती रही। इतिहास में यह पहली बार है जब मैंने देखा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद कांग्रेस के लिए पोलिंग एजेंट बन गए। INLD की भूमिका कांग्रेस की 'B टीम' के तौर पर सामने आई है।'
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Parinam: INLD ने नहीं लिया चुनाव में भाग
INLD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, इस बार में बात करते हुए INLD विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने कहा कि 'हमारे 90 विधानसभा क्षेत्रों में सभी संगठन के साथियों, लोगों से राय ली गई थी और सबने मिलकर यह फैसला किया कि इस बार हम इस चुनाव में भाग नहीं लेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications