जानें कि आपके पर्सनल लोन की EMI पर ब्याज़ दरों का क्या असर होता है
पर्सनल लोन की मदद से आप अपनी जमा-पूंजी खर्च किए बिना ही बड़े खर्चों को आसानी से संभाल सकते हैं। चाहे अचानक इलाज कराने की ज़रूरत पड़ जाए, या फिर घर को नए जैसा बनाने, शादी के खर्च या किसी ड्रीम हॉलीडे पर जाने की बात हो, लोन के जरिए आप अपनी ज़रूरतों को तुरंत पूरा कर सकते हैं और बाद में धीरे-धीरे आसान किस्तों में चुका सकते हैं।
लेकिन, हर महीने आपको कितनी रकम चुकानी होगी, यह तय करने में ब्याज़ दर की सबसे बड़ी भूमिका होती है।ब्याज़ दर में एक छोटा सा बदलाव भी आपकी EMI को काफी हद तक बढ़ा या घटा सकता है। बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन लेने पर, ग्राहकों को उनकी क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर 10% से लेकर 30% सालाना तक की ब्याज़ दर पर लोन मिल सकता है।

जिन लोगों का CIBIL स्कोर ज़्यादा हो और लोन चुकाने का पिछला रिकॉर्ड बेहतर हो, उन्हें कम ब्याज़ दरों पर लोन मिल सकता है और इस तरह उन पर लोन की रकम चुकाने का बोझ कम हो जाता है। लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह समझना जरूरी है कि ब्याज़ दरों का आपकी मासिक किस्तों पर क्या असर होगा, और इस तरह आपको अपने फाइनैंस की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल सकती है।
इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि ब्याज़ दरों का आपकी EMI पर क्या असर होता है और पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप किस तरह समझदारी से लोन ले सकते हैं।
पर्सनल लोन EMI क्या है?
हर महीने चुकाई जाने वाली एक-समान रकम को EMI कहते हैं। यह एक तय रकम होती है, जिसका भुगतान आप लोन की समय-सीमा के दौरान हर महीने अपना पर्सनल लोन चुकाने के लिए करते हैं। हर
EMI में दो हिस्से होते हैं:
- मूलधन - आपने जितनी रकम का लोन लिया है
- ब्याज़ की रकम - लेने के बदले चुकाई जाने वाली रकम
उदाहरण के लिए, अगर आपने पाँच सालों के लिए 5,00,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया है, तो आपको यह रकम समान मासिक किस्तों के जरिए तब तक चुकानी होगी, जब तक कि सारा पैसा वापस न हो जाए।
आपकी EMI कितनी होगी, यह मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर है:
- लोन की रकम
- लोन की समय-सीमा
- ब्याज़ दर
इनमें से ब्याज़ दर सबसे ज्यादा मायने रखती है, क्योंकि इसके आधार पर ही यह तय होता है कि आपकी मासिक किस्तें कितनी किफायती होंगी।
पर्सनल लोन में ब्याज़ दरें क्यों मायने रखती हैं
ब्याज़ दर वह रकम है, जो आप लोन देने वाले किसी संस्थान से पैसे उधार लेने के बदले में चुकाते हैं। पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय, लोन देने वाले संस्थान ब्याज़ दर तय करने से पहले आपकी इनकम, क्रेडिट स्कोर, लोन चुकाने के पिछले रिकॉर्ड और आपकी मौजूद देनदारियों पर अच्छी तरह गौर करते हैं।
ज़्यादा ब्याज़ दर का मतलब है:
- ज़्यादा EMI
- लोन चुकाने की कुल रकम का ज़्यादा होना
- कम ब्याज़ दर का मतलब है:
- हर महीने कम EMI
- लोन की समय-सीमा के दौरान चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ में कमी
- ब्याज़ दर में मामूली सा अंतर भी लंबे समय में चुकाई जाने वाली कुल रकम पर असर डाल सकता है।
आइए, इसे एक छोटे-से उदाहरण से समझें।
मान लीजिए, आपने 5 साल (60 महीने) के लिए 5,00,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया है।
पहली स्थिति: ब्याज़ दर सालाना 10%
- EMI ≈ 10,624 रुपये
- कुल देय ब्याज़ ≈ 1,37,440 रुपये
- दूसरी स्थिति: ब्याज़ दर सालाना 12%
- EMI ≈ 11,122 रुपये
- कुल देय ब्याज़ ≈ 1,67,320 रुपये
इस उदाहरण में, ब्याज़ दर में केवल 2% की बढ़ोतरी से आपकी हर महीने की EMI लगभग 500 रुपये बढ़ जाती है, और चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ में लगभग 30,000 रुपये की बढ़ोतरी होती है। इसी वजह से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, यह जान लेना बहुत ज़रूरी है कि लोन की रकम चुकाने में ब्याज़ दरों का क्या असर होता है।
ब्याज़ दर और लोन की समय-सीमा साथ मिलकर क्या असर डालती है EMI की रकम तय करने में लोन की समय-सीमा की भूमिका भी बेहद अहम होती है। लोन की समय-सीमा लंबी होने पर EMI कम हो जाती है, लेकिन चुकाया जाने वाला कुल ब्याज़ बढ़ जाता है। दूसरी तरफ, लोन की समय-सीमा छोटी होने पर EMI बढ़ जाती है, लेकिन ब्याज़ की कुल लागत कम हो जाती है।
उदाहरण के लिए:
- 3 साल के लिए ₹5,00,000 के पर्सनल लोन की EMI ज़्यादा हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर चुकाया जाने वाला ब्याज़ कम होगा।
- 5 साल के लिए उतनी ही रकम के लोन की EMI कम होगी, लेकिन कुल मिलाकर चुकाया जाने वाला ब्याज़ ज़्यादा होगा।
ब्याज़ दर और लोन की समय-सीमा के बीच सही तालमेल बनाने से आपको ऐसी EMI चुनने में मदद मिलती है, जो आपके महीने के बजट में आसानी से फिट हो जाए।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर कैसे आपकी मदद करता है
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आपके लिए अपने लोन की योजना बनाना बहुत आसान हो
जाता है। इस ऑनलाइन टूल का उपयोग करना बहुत आसान है, जिसकी मदद से आप बस कुछ ही सेकंड में
अपनी मासिक किस्तों का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
आपको इसके लिए बस तीन जानकारी भरनी होगी:
- लोन की रकम
- ब्याज़ दर
- लोन की समय-सीमा
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के जरिए आप तुरंत जान सकते हैं कि आपकी EMI कितनी होगी और आपको कुल कितना ब्याज़ चुकाना पड़ेगा। इससे आपको लोन लेने से पहले यह समझने में मदद मिलती है कि,
ब्याज़ दर बदलने से आपके लोन की कुल लागत पर क्या असर पड़ेगा।
उदाहरण के लिए, आप ये सब कर सकते हैं:
- लोन की अलग-अलग रकम के लिए EMI की तुलना करना
- यह जानना कि लोन की समय-सीमा बदलने पर EMI कैसे बदलती है
- यह जानना कि चुकाई जाने वाली कुल रकम पर ब्याज़ दरों का क्या असर होता है
- इससे फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत आसान हो जाता है और आपको बाद में अचानक सामने आने वाले
- किसी भी तरह के खर्च को संभालने में मदद मिलती है।
- बेहतर ब्याज़ दरों पर पर्सनल लोन पाने के लिए कुछ सुझाव
- अगर आप अपनी EMI कम करना चाहते हैं, तो यह ज़रूरी है कि आप कम ब्याज़ दरों पर लोन लें। यहाँ
- दिए गए कुछ आसान सुझावों से आपको इसमें मदद मिल सकती है:
- अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाए रखें
- क्रेडिट स्कोर ज़्यादा होने से पता चलता है कि आप ज़िम्मेदारी से लोन की रकम चुकाते हैं, जिससे
- आपको बेहतर ब्याज़ दरों पर लोन लेने में मदद मिल सकती है।
- अपने इनकम के दस्तावेज़ तैयार रखें
- अगर आपके पास लगातार इनकम का जरिया हो और सारे दस्तावेज़ पूरे हों, तो आपको बेहतर
- शर्तों पर लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- एक साथ कई लोन के लिए आवेदन करने से बचें
- लोन के लिए बहुत ज़्यादा पूछताछ करने से आपकी क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर बुरा असर पड़ सकता है।
- जितनी ज़रूरत हो उतना ही उधार लें
- लोन की रकम कम होने से उसका भुगतान करना ज़्यादा आसान हो सकता है।
- पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, समझदारी इसी में है कि आप पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर
- की मदद से अपनी EMI के बारे में जान लें।
- बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना
अपने फाइनैंस की अच्छी तरह से प्लानिंग करने पर आपके लिए लोन लेना बहुत आसान हो जाता है। बजाज फाइनैंस आपको पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा देता है, जिससे आप ट्रैवल, इलाज के खर्च, शादी या घर की मरम्मत जैसी अलग-अलग ज़रूरतों के लिए तुरंत लोन की रकम प्राप्त कर सकते हैं।40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक की लोन की रकम और 12 महीने से 8 साल तक की सुविधाजनक समय-सीमा के साथ, बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन अलग-अलग तरह के खर्चों और रकम चुकाने के बजट के लिए सबसे सही विकल्प है।
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले आप EMI कैलकुलेटर की मदद से लोन की ऐसी रकम और समय-सीमा चुन सकते हैं, जो आपके महीने के बजट में आसानी से फिट हो जाए।
निष्कर्ष
बजाज दरों से ही यह तय होता है कि पर्सनल लोन आपके लिए कितना किफायती होगा। ब्याज़ की दर में थोड़ा सा बदलाव भी आपकी EMI और पूरे लोन के दौरान चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ पर बड़ा असर डालता है। जब आप ब्याज़ दरों, लोन की समय-सीमा और लोन की रकम के आपसी तालमेल को अच्छी तरह समझ लेते हैं, तो आपके लिए सही फैसले लेना बहुत आसान हो जाता है। पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप अपनी मासिक किस्तों का पहले से ही अंदाज़ा लगा सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है।
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, थोड़ा वक्त निकालकर अपनी EMI कैलकुलेट करें और लोन चुकाने के लिए ऐसा प्लान चुनें जो आपके बजट के हिसाब से सही हो। आज की गई छोटी-सी प्लानिंग से कल आपके लिए लोन लेने का अनुभव ज़्यादा आसान हो जाएगा और आपको कोई चिंता
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications