Bihar Next CM: सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने भी दे दिया बड़ा संकेत
Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। सीएम नीतीश कुमार की विरासत कौन संभालेगा, इस पर अटकलें जारी हैं। प्रदेश में नीतीश 'समृद्धि यात्रा' निकाल रहे हैं और बुधवार को जमुई पहुंचे। उनके एक बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। मंच पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने इशारों में संकेत दे दिया है कि वही प्रदेश के अगले सीएम होंगे।
कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर जनता से उनका समर्थन करने की अपील की। इस दौरान मुस्कुराते हुए कहा कि अब सब काम यही (सम्राट) करेंगे। आप लोग अपना आशीर्वाद दीजिएगा। इस बयान को राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री चेहरा बताने की कोशिश की है।

Bihar Next CM: सम्राट चौधरी के नाम पर नीतीश ने लगाई मुहर
इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे? क्या नीतीश कुमार ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है? राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह बयान यूं ही नहीं दिया गया, बल्कि इसके पीछे गहरी रणनीति हो सकती है। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद से ही यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल के बाद शुरू होगा, जिसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।
Nitish Kumar के बाद अगला सीएम कौन?
अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बन सकता है। इस संदर्भ में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। नीतीश कुमार का यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे बीजेपी और जेडीयू के बीच संभावित सत्ता संतुलन का संकेत मिलता है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि क्या यह सिर्फ एक राजनीतिक संदेश था या बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। फिलहाल, इस बयान ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।
-
Samrat Choudhary Oath Ceremony LIVE: सुबह 11 बजे सम्राट चौधरी लेंगे बिहार के सीएम पद की शपथ -
Samrat Choudhary CM Bihar: निशांत कुमार मंत्री बनेंगे या नहीं हो गया फैसला, शपथ लेने वालों की जारी हुई लिस्ट -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Samrat Chaudhary: मंत्री पद से बर्खास्तगी, जेल का आदेश! शुरू होते ही खत्म होने वाला था सम्राट चौधरी का राजनीति -
Bihar CM Salary: बिहार के होने वाले CM Samrat Choudhary को कितनी मिलेगी सैलरी? करोड़ों की संपत्ति और रईस बीवी -
Samrat Chaudhary Bihar New CM: लालू के चेले से बिहार के CM तक! इन 4 दलों में रह चुके हैं सम्राट चौधरी -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
Land for Jobs Case: लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं चली दलील, अब ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा












Click it and Unblock the Notifications