Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?
Rajya Sabha Election Result: देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election 2026) के बीच ओडिशा की चार सीटों का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में है। इनमें से दो सीटें सत्ताधारी बीजेपी के खाते में और एक सीट बीजेडी (Biju Janata Dal) के खाते में पहले से ही तय थी। ओडिशा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 2, बीजेडी के 1 और 1 निर्दलीय कैंडिडेट की जीत हुई है।

Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में क्रॉस वोटिंग
- राज्यसभा चुनाव के नियमों के अनुसार किसी उम्मीदवार को जीत के लिए 30 प्रथम वरीयता मत चाहिए। भाजपा के पास कुल 82 सदस्यों का समर्थन होने के कारण वह अपने दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी लगभग 22 अतिरिक्त वोट बचा सकती है।
- बीजेडी अपने एक उम्मीदवार को जिताने के बाद करीब 18 अतिरिक्त वोटों के साथ मैदान में रहेगी। इसी वजह से चौथी सीट के लिए समीकरण बेहद रोचक बन गया है और क्रॉस वोटिंग की वजह से मैच रोमांचक हो गया है।
Odisha Cross Voting: कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
कांग्रेस के तीन विधायकों रमेश जैना, दसरथो गोमागो और सोफिया फिरदौस ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान किया है। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला, जिससे चुनावी गणित और दिलचस्प हो गया है। अब चौथी सीट भी बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है।
Odisha Rajya Sabha Chunav: दिलीप रे पहुंचेंगे राज्यसभा?
उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने अपने राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। बीजेडी ने संतृप्त मिश्रा और प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तेश्वर होता को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और माकपा ने बीजद उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन क्रॉस वोटिंग की खबरों ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications