अब रात के 2 बजे भी मिलेगा गैस सिलेंडर! गुरुग्राम में लगा पहला LPG ATM, जानें कैसे करता है काम?
Delhi NCR First LPG Gas ATM: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की आग अब भारत की रसोई तक पहुंच चुकी है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के घातक हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। भारत अपनी जरूरत की 60% LPG विदेशों से आयात करता है और इस सप्लाई चेन के टूटने से देश में गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। एलपीजी की भारी किल्लत और सप्लाई क्राइसिस के बीच गुरुग्राम से आई एक अच्छी खबर आई है।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण गैस शिपमेंट्स में देरी हो रही है और पैनिक बुकिंग के चलते सिलेंडर की डिमांड बढ़ गई है। इस समस्या से निजात पाने के लिए BPCL ने गुरुग्राम के सोहना (सेक्टर 22) में उत्तर भारत का पहला ऑटोमैटिक LPG ATM शुरू कर दिया है।

अब नहीं चलेगी गैस एजेंसियों की मनमानी
यह मशीन उन लोगों के लिए वरदान है जो बुकिंग के बाद गैस एजेंसियों की मनमानी और सप्लाई चेन की देरी से परेशान हैं। अब आपको किसी का रास्ता देखने की जरूरत नहीं, बस मशीन पर जाइए और मिनटों में सिलेंडर घर ले आइए।
कैसे काम करता है सिस्टम?
सप्लाई क्राइसिस के इस दौर में यह मशीन बिना किसी देरी के काम करती है:
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें।
- मशीन पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर डिजिटल पेमेंट करें।
- पेमेंट होते ही भरा हुआ सिलेंडर आपके सामने होगा।
भारी और पुराने सिलेंडरों से मुक्ति
यह ATM मॉडर्न कंपोजिट सिलेंडर दे रहा है, जो संकट के समय में ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हैं:
- वजन में आधे: 30 किलो के भारी सिलेंडरों के मुकाबले ये मात्र 15 किलो के हैं।
- ट्रांसपेरेंट डिजाइन: गैस कितनी बची है, यह आप अपनी आंखों से देख सकते हैं। यानी किल्लत के समय कम गैस मिलने का डर खत्म।
- सुरक्षा की गारंटी: ये सिलेंडर जंग मुक्त हैं और फटने का खतरा बिल्कुल नहीं है।
24 घंटे उपलब्ध: संकट के समय सबसे बड़ी राहत
युद्ध के कारण मचे पैनिक के बीच सबसे बड़ी राहत इसकी 24x7 सर्विस है। अगर रात के समय भी गैस खत्म हो जाए और बाहर सप्लाई का कोई विकल्प न हो, तो आप सीधे इस ATM पर जाकर तुरंत भरा हुआ सिलेंडर ले सकते हैं। मशीन में स्टॉक कम होते ही यह सीधे एजेंसी को अलर्ट भेजती है, जिससे रिफिलिंग में देरी नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications