बिहार में नया नहीं है भाजपा-जदयू के मंत्री-विधायक में मारपीट का मामला
पटना, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय जनता पार्टी व जनता दल यूनाइटेड की सरकार भले ही चल रही हो, किन्तु दोनों दलों में आए दिन झगड़े भी चलते रहते हैं। ऐसी घटनाओं से गठबंधन पर खतरे के बादल मंडराते रहते हैं। विपक्षी दलों को भी बैठे बिठाए एक मुद्दा हाथ लग जाता है।
गौरतलब बात है कि ऐसी घटनाओं का शिकार अब तक भाजपा के लोगों को ही होना पड़ा है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तक ने फाल्गुनी यादव मामले में अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है,परंतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
गठबंधन के दोनों दलों में मारपीट का मामला नया नहीं है। इसके पहले पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह सिगरीवाल और छपरा के जदयू विधायक राम प्रवेश राय के बीच मारपीट की घटना को लेकर दोनो दल आपस में भिड़े थे। उस समय घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये सिगरीवाल को धरने पर भी बैठना पड़ा था। बाद में भाजपा-जदयू की उच्चस्तरीय बैठक में मामला निपटा दिया गया था।
दोनों दलों के नेता विधानसभा में भी उलझ कर गठबंधन धर्म को तार-तार कर चुके हैं। खगड़िया की जदयू विधायक पूनम देवी और तत्कालीन सहकारिता राज्यमंत्री रामजी दास ऋषिदेव के बीच विधानसभा में जमकर तानातानी हुई थी। बाद में ऋषिदेव ने विधायक पूनम देवी से अपनी जान को खतरा तक बताया था। इस मामले को भी उच्चस्तरीय पहल पर समाप्त कर दिया गया।
सहरसा के एक समारोह में भाजपा विधायक संजीव झा और पूर्व उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव में हुई झड़प ने भी दोनों दलों को आमने-सामने कर दिया था। गत 28 मई को चकाई में फाल्गुनी यादव और मंत्री नरेन्द्र सिंह के बीच हुई घटना इसकी ताजा कड़ी है। बहरहाल जो भी हो, परंतु गठबंधन में एक बार फिर दरार उभर गई है जिसे पाटना इस बार बड़े नेताओं के लिए भी आसान नहीं होगा। भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मानते हैं कि गठबंधन सरकार की सेहत के लिए ऐसी घटनाएं ठीक नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications