छोटी जगहों पर जन्मे बड़े सपनों को कामयाबी
पटना, 31 मई (आईएएनएस)। एक ऐसे समय में जब चिकित्सा, इंजीनियरिंग से लेकर सिविल सर्विस तक में सफलता दिलाने के दावे करने वाली महंगी 'दुकानें' चारों ओर खुली हुई हैं ऐसे में एक संस्थान ऐसा भी है जो बिना किसी स्वार्थ के गरीब मेहनती बच्चों की तैयारी करवाता है। इस वर्ष 'सुपर-30' नामक इस संस्थान के सभी 30 छात्रों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में हो गया है।
सुपर 30 के संचालक एवं बिहार के अपर आरक्षी महानिदेशक (मुख्यालय) अभयानंद कहते हैं, "आईआईटी की परीक्षा में छात्रों की सफलता का रहस्य कड़ी मेहनत है। कड़ी मेहनत के बल पर ही छात्र इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं। गरीब एवं मेधावी बच्चों के लिए द्वार हमेशा खुले हैं।"
उन्होंने कहा कि संस्थान को कहीं से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिलती। सुपर 30 में अधिकतर गरीब तबके के बच्चे हैं और उन्हें नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। उचित मार्गदर्शन और निशुल्क आवसीय व्यवस्था के कारण यहां के छात्रों की प्रतिभा को खिलने का पूरा अवसर मिलता है।
संस्थान के गणित के अध्यापक आनंद ने कहा कि आज भी मुझे गरीबी के कारण कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाई का मौका नहीं मिलने का गम सताता है और इन छात्रों की सफलता मेरे जख्मों पर मरहम का काम करती है। उन्होंने कहा कि इस संस्था में छात्रों का नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है। प्रवेश परीक्षा में करीब दस हजार छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं, जिनमें 30 का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर 30 के सभी 30 छात्र आईआईटी की परीक्षा में सफल रहे जबकि 2007 व 2008 में 28-28 विद्यार्थी ही सफल हो पाए थे।
सुपर 30 में प्रथम स्थान हासिल करने वाले राहुल प्रकाश का कहना है कि वह कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहता है। राहुल के पिता बिरेन्द्र मिश्रा का कहना है कि आज राहुल की कामयाबी ने पूरे परिवार को खुशी का अमूल्य तोहफा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications