भारती यादव पुरूष वर्चस्ववादी मानसिकता की शिकार: अदालत (राउंडअप)
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। पुरूष वर्चस्ववादी समाज के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को वर्ष 2002 में हुए नीतीश कटारा हत्याकांड मामले के अभियुक्त विकास व विशाल यादव को आजीवन उम्रकैद की सजा सुनाई।
समाज में औरतों को लेकर पुरूष की वर्चस्ववादी व सामंतवादी सोच को हत्याकांड की वजह बताते हुए न्यायालय ने कहा कि मामले के अभियुक्त नहीं चाहते थे कि उनकी बहन दूसरी जाति के लड़के से विवाह करे।
अपने 1,100 पृष्ठों के निर्णय में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंदर कौर ने कहा कि हत्या के पीछे छिपे मूल मकसद का संबंध उस वर्चस्ववादी व सामंतवादी सामाजिक व सांस्कृतिक संदर्भो से है जिसके तहत लड़कियों को जन्म से ही उसके मूल अधिकारों से वंचित किया जाता रहा है।
इस बीच दिल्ली की एक अदालत ने आज नीतीश कटारा की हत्या के मामले में दोषी पाए गए विकास यादव और विशाल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
लगभग छह वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में दोषी पाए गए दोनों अपराधियों के पर 160,000 रुपये का अलग- अलग जुर्माना भी लगाया गया है।
सत्र न्यायाधीश रवींद्र कौर ने सजा सुनाते हुए कहा कि यह कोई ऐसा मामला नहीं है जो कभी-कभार सामने आता है, इसलिए इस मामले में मौत की सजा नहीं सुनाई जा सकती।
गौरतलब है कि अभियोजन पक्ष द्वारा दोनों अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग की जा रही थी।
अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद नीतीश कटारा की मां ने कहा, "मैं अदालत के फैसले का आदर करती हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications