वायु प्रदूषण से भी हो सकता है मस्तिष्क आघात
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। थोड़े समय के लिए भी वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से किसी व्यक्ति को मस्तिष्क आघात की संभावना बढ़ सकती है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
मिशीगन विश्वविद्यालय की शोधकर्ता लिंडा लिजाबेथ ने बताया, "हमने अध्ययन में देखा कि ज्यादातर लोगों को वायु के छोटे-छोटे प्रदूषित कण भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि अभी इस पर और अध्ययन किया जा रहा है।"
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान टेक्सास के ऐसे समुदाय का अध्ययन किया जो पेट्रोकैमिकल इंडस्ट्री के पास में रहता था। उन्होंने देखा कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोग अप्रत्यक्ष रूप से द्रव्य और छोटे ठोस प्रदूषित कणों के संपर्क में ऑक्सीजन लेते हैं जिससे उनका मस्तिष्क प्रभावित होता रहता है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रदूषित इलाकों में रहने वाले लोगों को 'इसकैमिक स्ट्रोक्स' अर्थात मस्तिष्क आघात होने का खतरा बढ़ जाता है। पहले यह बहुत ही छोटा दिखता है लेकिन बाद में यह अपना विनाशकारी रूप दिखाने लगता है। इसकैमिक स्ट्रोक्स का आघात होने पर मनुष्यों का रक्त संचार प्रभावित होता है और यह मस्तिष्क में थक्के का स्वरुप ले लेता है जिससे कई बार व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि कई बार लगता है कि हम प्रदूषित वायु के संपर्क में नहीं हैं लेकिन हम अप्रत्यक्ष रूप से उसके संपर्क में लगातार बने रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications