Navratri 2017: मां की पूजा करते वक्त जलाए 'अखंड दीपक', होगा लाभ
Recommended Video

Navratri: जानें अखंड ज्योत जलाने की विधि और महत्व | Akhand Jyoti Importance and Vidhi | Boldsky
लखनऊ। दीपक के महत्व के बारें में जितना कुछ कहा जाये उतना कम ही है। दीपक की एक किरण अन्धकार को दूर कर प्रकाश फैला देती है। दीपक मिट्टी का होना चाहिए क्योंकि मिट्टी के दीपक में पॉचों तत्व विद्यमान होते है। जो लोग अपने घर में कलश स्थापित करके पूरे नवरात्र व्रत रखकर मॉ दुर्गा उपासाना करते है, वे अखण्ड ज्योति अवश्य जलाते है। अखण्ड ज्योति अर्थात ऐसी ज्योति जो खंडित न हो। अखण्ड दीप को विधिवत मन्त्रोच्चार से प्रज्जवलित करना चाहिए। दीपक की लौ पूजन संकल्प होते ही आपकी प्रगति का निर्धारण भी करती है।
चलिए जानते हैं अंखड ज्योति का प्रज्वलन करने में क्या-क्या सावधानियॉ बरतनी चाहिए एंव दीपक जलाने से क्या लाभ होता है।
- दीपक की लौ बॉये से दॉये घूमती हुई जलनी चाहिए। इस प्रकार का जलता हुआ दीपक आर्थिक प्रगति का सूचक होता है।
- दीपक का ताप दीपक से 4 अंगुल चारों ओर अनुभव होना चाहिए। ऐसा दीपक भाग्योदय का सूचक होता है।
- जिस दीपक की लौ सोने के समान रंग वाली हो। वह दीपक आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा कराता है एंव व्यवसाय में प्रगति।
- निरंन्तर 1 वर्ष तक अखण्ड ज्योति जलने से घर में हर प्रकार की खुशियों की बौछार होती है। ऐसा दीपक वास्तु दोष, क्लेश, तनाव, गरीबी आदि सभी प्राकर की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
- अगर आपकी अखण्ड ज्योति बिना किसी कारण के स्वयं बुझ जाये तो समझो घर में आर्थिक तंगी आने वाली है। यही दीपक व्यापार में बुझ जाये तो व्यवसाय में हानि की आशंका रहती है।
- -दीपक में बार-बार बत्ती नहीं बदलनी चाहिए। दीपक से दीपक जलाना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रोग में वृद्धि होती है, शत्रुओं का भय बना रहता है, मॉगलिक कार्यो में बाधायें आती है।
- पूजा की थाली या आरती के समय एक साथ कई प्रकार के दीपक जलाये जा सकते है।
- संकल्प लेकर किया गये अनुष्ठान या साधना में अखण्ड ज्योति जलाने का प्रावधान है।
- अखण्ड ज्योति का स्पर्श व घी डालने आदि का कार्य साधक को ही करना चाहिए अन्या किसी व्यक्ति को नहीं।
- यदि आप मॉ लक्ष्मी की आराधना करते है और चाहते है कि उनकी कृपा आप पर बरसें तो आपको सातमुखी अखंड ज्योति जलानी होगी।
- मिट्टी के दीपक में अखण्ड ज्योति जलाने से आर्थिक समृद्धि आती हैं एंव चारो दिशाओं में आपकी कीर्ति का बखान होता है।













Click it and Unblock the Notifications