Chaitra Navratri 2024 Day 2: आज के दिन जरूर करें ये आरती, जमकर बरसेगा पैसा
Navratri 2024 2nd day Maa Brahmacharini : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है, मां का ये रूप काफी सरल है, ये भक्तों को मोक्ष प्रदान करने वाली हैं।

जो भी मां की पूजा सच्चे मन से करता है उसे यश बल की प्राप्ति होती है। आज के दिन खास मंत्रों का जाप और विशेष आरती करनी चाहिए ऐसा करने से मां दुर्गा काफी खुश होती हैं और भक्तों पर दोनों हाथों से आशीष लुटाती हैं।
नवरात्रि में जरूर करें इन मंत्रों से पूजा
- या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
- नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
- सर्वमङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
- शरण्ये त्र्यंम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
नवरात्रि आरती ( Maa Brahmacharini Aarti)
- मां ब्रह्माचारिणी आरती
- जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
- जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
- ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
- ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
- ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
- जिसको जपे सकल संसारा।
- जय गायत्री वेद की माता।
- जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
- कमी कोई रहने न पाए।
- कोई भी दुख सहने न पाए।
- उसकी विरति रहे ठिकाने।
- जो तेरी महिमा को जाने।
- रुद्राक्ष की माला ले कर।
- जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
- आलस छोड़ करे गुणगाना।
- मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
- ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
- पूर्ण करो सब मेरे काम।
- भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
- रखना लाज मेरी महतारी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications