Chaitra Navratri 2024: जानें नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, इन चीजों से करें परहेज

Chaitra Navratri 2024: मां दुर्गा की अराधना करने के लिए 9 दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्री की शुकुआत हुई है। इन दिनों मां शक्ति की पूजा-पाठ की जाती है और भक्त उपवास भी रखते हैं।

9 दिनों तक चलने वाले इस व्रत में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत ही जरूरी होता है। कई लोग व्रत के दौरान फलाहार करते हैं और उसमें कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं, जिनका सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। व्रत में कुछ चीजों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि चैत्र नवरात्रि के व्रत में आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

Chaitra Navratri 2024

खाली पेट फल खाने से बचें
नवरात्रि में अक्सर लोग पूजा करने के बाद खाली पेट फलों का सेवन कर लेते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। खाली पेट फल खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और बार-बार भूख भी लगती है। खाली पेट फल खाने से एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

साबूदाना खाने से करें परहेज
व्रत के दौरान ज्यादातर लोग साबुदाने का सेवन करते हैं लेकिन अगर नवरात्रि का 9 दिन का व्रत कर रहे हैं तो इसे खाने से बचें, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च मौजूद होता है। ये शरीर में ग्लूकोज के रूप में बदल जाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं। इससे शरीर में एनर्जी कम होने लगती है और भूख तेजी से बढ़ती है। इसलिए साबूदाने को खाने से बचना चाहिए।

मूंगफली गलती से भी न खाएं
उपवास के दौरान अधिकतर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। वैसे तो इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो सुस्ती भी हो सकती है। व्रत में इसे खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी बजाय आप चाहें तो बादाम को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे एनर्जी तो मिलती ही है और शरीर हेल्दी भी रहता है।

नवरात्रि के व्रत में न खाएं ये चीजें
केव्रत में तामसिक आहार लेने से बचें जैसे कि शराब, तंबाकू, सिगरेट, अंडा, मांसाहार व्यंजन। चैत्र नवरात्रि के दिनों में आलू या कोई भी ऐसी सब्जी जो जड़ से उगती है उसे भी खाने से बचना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि जड़ की सब्जियों में जीव का वास माना गया है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान जड़ की सब्जी खाना जीव हत्या के समान है।

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं
-व्रत में सफेद नमक खाने से बचें और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
-मसालों में आप जीरा, जीरा पाउडर, हरी इलायची, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी, अजवाइन, लौंग और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-सब्जियों में आप आलू, टमाटर, शकरकंद, अरबी, लौकी, खीरा, कद्दू और पालक का सेवन कर सकते हैं।
-नवरात्रि के व्रत के दौरान दूध और डेयरी उत्पाद जैसे दूध, घी, दही, पनीर, पनीर और खोया भी खाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+