Chaitra Navratri 2024, Day 5: आज जरूर करें ये आरती वरना होगा आर्थिक नुकसान
Chaitra Navratri 2024, Day 5: चैत्र नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है, मां का ये रूप बेहद सुंदर और अलौकिक है, जो कोई भी आज के दिन सच्चे मन से मां स्कंदमाता की पूजा करता है, उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।

मां स्कंदमाता की कृपा जिस किसी पर हो जाती है, वो इंसान हर तरह के सुख और वैभव को प्राप्त करता है। आज के दिन मां स्कंदमाता की पूजा विशेष आरती के साथ करनी चाहिए।
जो कोई ऐसा करता है उसे देवी मां दोनों हाथों से आशीष प्रदान करती हैं औऱ जो लोग कंगाली से जूझ रहे हैं, उन्हें तो ये आरती जरूर करनी चाहिए। आरती करते वक्त तन-मन दोनों पूजा में रमा होना चाहिए, जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें इसका दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है।
मां स्कंदमाता की आरती लिरिक्स (Maa Skandamata's Aarti Lyrics hindi)
- जय तेरी हो स्कंदमाता
- पांचवा नाम तुम्हारा आता
- सब के मन की जानन हारी
- जग जननी सब की महतारी
- तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं
- हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं
- कही पहाड़ों पर हैं डेरा
- कई शहरों में तेरा बसेरा
- हर मंदिर में तेरे नजारे
- गुण गाये तेरे भगत प्यारे
- भगति अपनी मुझे दिला दो
- शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
- इंद्र आदी देवता मिल सारे
- करे पुकार तुम्हारे द्वारे
- दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आएं
- तुम ही खंडा हाथ उठाएं
- दासो को सदा बचाने आई
- 'चमन' की आस पुजाने आई।
इन मंत्रों का भी करें जाप, मिट जाएंगे सारे कष्ट
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
=========================================================
सर्वबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि।
एवमेव त्वया कार्यम् अस्मद् वैरि विनाशनम्।।
=========================================================
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications