Chaitra Navratri 2024, Day 6: इस विशेष आरती के साथ कीजिए मां कात्यायनी की पूजा, बन जाएंगे रूपवान
Chaitra Navratri Date 2024, Day 6: चैत्र नवरात्रि के 6वें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है, मां का ये रूप बेहद सुंदर है, जो कोई भी आज के दिन सच्चे मन से मां कात्यायनीकी अराधना करता है, उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।

आज के दिन मां कात्यायनी की पूजा विशेष आरती के साथ करनी चाहिए, जो कोई ऐसा करता है उसे देवी मां का विशेष आशीष मिलता है और वो इंसान निरोग और रूपवान बनता है, उसके घर से हमेशा के लिए आर्थिक कष्ट दूर हो जाता है।
मां कात्यायनी की आरती लिरिक्स ( Maa katyayani Aarti Lyrics hindi)
- जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
- जय जगमाता, जग की महारानी।
- बैजनाथ स्थान तुम्हारा।
- वहां वरदाती नाम पुकारा।
- कई नाम हैं, कई धाम हैं।
- यह स्थान भी तो सुखधाम है।
- हर मंदिर में जोत तुम्हारी।
- कहीं योगेश्वरी महिमा न्यारी।
- हर जगह उत्सव होते रहते।
- हर मंदिर में भक्त हैं कहते।
- कात्यायनी रक्षक काया की।
- ग्रंथि काटे मोह माया की।
- झूठे मोह से छुड़ाने वाली।
- अपना नाम जपाने वाली।
- बृहस्पतिवार को पूजा करियो।
- ध्यान कात्यायनी का धरियो।
- हर संकट को दूर करेगी।
- भंडारे भरपूर करेगी।
- जो भी मां को भक्त पुकारे।
- कात्यायनी सब कष्ट निवारे।
मां कात्यायनी का मंत्र
- या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
- नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications