Chaitra Navratri 2024, Day 4: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन जरूर करें ये आरती, वरना हो जाएंगे कंगाल
Chaitra Navratri Date 2024 (मां कूष्मांडा की पूजा): चैत्र नवरात्रि 2024 के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जा रही है क्योंकि मां का चौथा रूप इन्हें ही समर्पित है। आज के दिन जो भी मां की पूजा सच्चे मन से करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां का ये रूप बेहद सुंदर और सौम्य है, जो कोई भी आज के दिन साफ मन से अराधना करता है।

उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है और उसके घर से सारी कंगाली दूर हो जाती है और केवल वो ही नहीं बल्कि उसके बाद भी उसके खानदान में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा विशेष आरती के साथ करनी चाहिए।
मां कूष्मांडा की चालीसा ( Maa kushmanda Aarti Lyrics in Hindi)
- कूष्मांडा जय जग सुखदानी।
- मुझ पर दया करो महारानी॥
- पिगंला ज्वालामुखी निराली।
- शाकंबरी माँ भोली भाली॥
- लाखों नाम निराले तेरे ।
- भक्त कई मतवाले तेरे॥
- भीमा पर्वत पर है डेरा।
- स्वीकारो प्रणाम ये मेरा॥
- सबकी सुनती हो जगदंबे।
- सुख पहुंचती हो माँ अंबे॥
- तेरे दर्शन का मैं प्यासा।
- पूर्ण कर दो मेरी आशा॥
- माँ के मन में ममता भारी।
- क्यों ना सुनेगी अरज हमारी॥
- तेरे दर पर किया है डेरा।
- दूर करो माँ संकट मेरा॥
- मेरे कारज पूरे कर दो।
- मेरे तुम भंडारे भर दो॥
- तेरा दास तुझे ही ध्याए।
- भक्त तेरे दर शीश झुकाए॥
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications