Chaitra Navratri 2024 Wishes: 'जोर से बोलो जय माता दी', चैत्र नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Chaitra Navratri 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है। इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिनों की है। 17 अप्रैल को महानवमी है। खास बात ये है कि चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हो रहा है।

आपको बता दें कि नवसंवत्सर 2081 और शक संवत 1946 का प्रारंभ आज से हुआ है, मंगल के दिन से नववर्ष की शुरुआत को काफी शुभ माना जा रहा है।
इस पावन दिन को आपलोग और भी खास बना सकते हैं खूबसूरत और सुंदर संदेशों के जरिए, क्योंकि कहा जाता है कि 'जहां रवि नहीं पहुंच पाते हैं, वहां पर कवि पहुंच जाते हैं', मतलब ये कि अगर दिल छू लेने वाले संदेशों को अपनों को भेजा जाता है तो वो पर्व बहुत ज्यादा ही खास बन जाता है।
इस नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये मन को लुभाने वाले प्रेम भरे संदेश
- अंबे है मेरी मां, दुर्गा है मेरी मां, चैत्र नवरात्रि 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
- अंबे तू है जगदंबे काली, चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकमानाएं।
- चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
- मां के आंचल में सबके लिए प्यार, मां दु्र्गा का आशीष सब पर बना रहे, चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
- मां दुर्गा आपको और आपके परिवार को प्रसिद्धि, स्वास्थ्य, धन, खुशी, मानवता, शिक्षा, से सशक्त बनाएं।चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
- 'जोर से बोलो जय माता दी, सारे बोलो जय माता दी', चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
- शुभ नवरात्रि! मां आपके दामन को हर खुशी से भर दें, भगवान आप पर कृपा करेंगे। शुभ नवरात्रि!
- मैं तो आरती उतारू रे, जगदंबे माता की, मां दुर्गा आप पर कृपा बरसाएं, शुभ नवरात्रि!
- शैलपुत्री माता आपको हर खुशी से नवाजे, दुख का कोई साया भी आपको छू ना पाए, शुभ नवरात्रि!
- चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभ नवरात्रि!
- इस नवरात्रि में देवी दुर्गा आपको स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें। शुभ नवरात्रि 2024।
- संगीत, नृत्य और भक्ति से भरपूर आनंदमयी नवरात्रि की शुभकामनाएं। जय माता दी! शुभ नवरात्रि 2024।
- आपको आध्यात्मिकता, प्रेम और एकजुटता की नौ रातों की शुभकामनाएं। शुभ नवरात्रि 2024!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications