मैहर आएं तो न पालें रहने खाने की टेंशन, माई की रसोई में मिलेगा सब कुछ फ्री, यहां होगी बुकिंग
Mai Ki Rasoi Maihar: मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा के दर्शन करने रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान उनके सामने सस्ते और क्वालिटी खाने की तलाश किसी चुनौती से कम नहीं होती है। वन इंडिया हिंदी में जानिए जहां रहना खाना आपको फ्री में मिलेगा।
मैहर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर रास्ते में स्थित 'माई की रसोई' जिसे मैहर के प्रधान पुजारी बम-बम महाराज के बड़े पुत्र धीरज महाराज के द्वारा संचालित किया जाता है। इस रसोई में आपको फ्री में भरपेट खाना मिल जाएगा।

इसकी क्वालिटी भी काफी अच्छी होती है। साथ ही हर दिन यहां खाने का मेन्यू बदला भी जाता है। यहां खाने में आपको रोटी, चावल, दाल , दो तरह की सब्जी और मिठाई मिलेगी। यह रसोई सुबह 12:00 से रात 12:00 बजे तक तक महाप्रसाद की व्यवस्था रहती है।
Recommended Video
धीरज महाराज ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि यह सेवा 7 जनवरी 2019 से श्री गुरु कार्ष्णि मां शारदा सेवा संस्थान मैहर के नाम से चल रही है। जिसे माई की रसोई के नाम से जाना जाता है। यहां मां शारदा देवी के धाम आने वाले भक्तों के लिए रहने और भोजन की उच्च कोटि की व्यवस्था की गई है। माई के दरबार आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने के लिए एक सप्ताह पहले मोबाइल नंबर 6232451111 पर संपर्क कर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
धीरज महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रेरणा हमें सिख भाइयों से मिली है। जिनके यहां गुरुद्वारे में लगातार लंगर चलते रहते हैं। इसी प्रेरणा के चलते हमने भी माई के दरबार में एक प्रयास किया और श्रद्धालुओं के लिए माई की रसोई के साथ धर्मशाला की शुरुआत की है। आने वाले समय में हमारा उद्देश्य है कि विंध्यवासिनी में माई की रसोई की तरह बद्रीनाथ, केदारनाथ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या में भी इसकी शुरुआत करेंगे।

मैहर की मां शारदा देवी त्रिकूट पर्वत पर विराजमान हैं। जो 52 शक्तिपीठों में से एक हैं। मैहर की मां शारदा ने अपने भक्त आल्हा को अमरता का वरदान दिया है। मां शारदा देवी के मंदिर में आज भी ऐसा प्रमाण मिलता है कि सबसे पहले मां की पूजा आल्हा ही करते हैं। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में प्रतिदिन लाखों की तादाद में 9 दिनों तक श्रद्धालुओं का मेला यहां पर लगता है।












Click it and Unblock the Notifications