Chaitra Navratri Date 2024, Day 3: इस विशेष आरती के साथ कीजिए मां चंद्रघंटा की पूजा, मिले जाएगा हर सुख
Chaitra Navratri Date 2024, Day 3: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, मां का ये रूप बेहद सुंदर और अलौकिक है, जो कोई भी आज के दिन सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की अराधना करता है, उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।

मां चंद्रघंटा अपने भक्तों से बहुत प्रेम करती हैं और उन्हें हर दुख और पीड़ा से बचाती भी हैं। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा विशेष आरती के साथ करनी चाहिए, जो इंसान ऐसा करते हैं उन्हें मां अपने दोनों हाथों से आशीष देती हैं।
मां चंद्रघंटा की आरती लिरिक्स (Maa Chandraghanta Aarti Lyrics)
- जय मां चंद्रघंटा सुख धाम
- पूर्ण कीजो मेरे काम
- चंद्र समान तू शीतल दातीचंद्र तेज किरणों में समाती
- क्रोध को शांत बनाने वाली
- मीठे बोल सिखाने वाली
- मन की मालक मन भाती हो
- चंद्र घंटा तुम वरदाती हो
- सुंदर भाव को लाने वाली
- हर संकट मे बचाने वाली
- हर बुधवार जो तुझे ध्याये
- श्रद्धा सहित जो विनय सुनाय
- मूर्ति चंद्र आकार बनाएं
- सन्मुख घी की ज्योत जलाएं
- शीश झुका कहे मन की बाता
- पूर्ण आस करो जगदाता
- कांची पुर स्थान तुम्हारा
- करनाटिका में मान तुम्हारा
- करनाटिका में मान तुम्हारा
- नाम तेरा रटू महारानी
- 'भक्त' की रक्षा करो भवानी
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications