Chaitra Navratri 2024, Day 7: आज जरूर करें ये काम वरना होगा भारी नुकसान
Chaitra Navratri Date 2024, Day 7: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है, इनकी पूजा करने से इंसान को हर तरह की सिद्धि की प्राप्ति होती है।

मां कालरात्रि का रूप थोड़ा भव्य और भय पैदा करने वाला है लेकिन मां ने ये रूप राक्षसों के संहार के लिए धरा था, मालूम हो मां बहुत सरल, मनोरम हैं और हमेशा शुभ फल देती हैं , इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है।
आज के दिन मां मां कालरात्रि की पूजा विशेष आरती के साथ करनी चाहिए, जो कोई ऐसा करता है उसे देवी मां का विशेष आशीष मिलता है और उसे भूलकर भी कोई कष्ट नहीं होता है लेकिन जो कोई भी कटु भाव या मन में किसी के प्रति घृणा रखकर मां की उपसना करता है तो उसे कभी भी कोई सुख नहीं मिलता है।
मां कालरात्रि की आरती लिरिक्स ( Maa Kalratri Aarti Lyrics hindi)
- कालरात्रि जय-जय-महाकाली ।
- काल के मुह से बचाने वाली ॥
- दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।
- महाचंडी तेरा अवतार ॥
- पृथ्वी और आकाश पे सारा ।
- महाकाली है तेरा पसारा ॥
- खडग खप्पर रखने वाली ।
- दुष्टों का लहू चखने वाली ॥
- कलकत्ता स्थान तुम्हारा ।
- सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥
- सभी देवता सब नर-नारी ।
- गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥
- रक्तदंता और अन्नपूर्णा ।
- कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥
- ना कोई चिंता रहे बीमारी ।
- ना कोई गम ना संकट भारी ॥
- उस पर कभी कष्ट ना आवें ।
- महाकाली माँ जिसे बचाबे ॥
- तू भी भक्त प्रेम से कह ।
- कालरात्रि माँ तेरी जय ॥
मां कालरात्रि के मंत्र ( Maa Kaaratri Mantra)
- ॐ कालरात्र्यै नम:।
- जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणि।
- जय सार्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तुते॥
- ॐ ऐं सर्वाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या अखिलेश्वरी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications