Navratri 2024: 'सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य आए', PM मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

PM Modi Wishes Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रही है। इस पावन पर्व की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के मेरे समस्त परिवारजनों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना का यह महापर्व हर किसी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए, यही कामना है। जय माता दी।

इसके पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन। देवी मां देश के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें।

PM

राहुल गांधी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने समस्त देशवासियों को गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादी, चेइराओबा, चेटीचंड और सजीबू त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नया साल आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

सीएम योगी ने दी बधाई और शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति, जगज्जननी मां जगदम्बा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां आदिशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

बता दें कि आज से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस बार 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू हो रहा है। भगवान विष्णु ने सृष्टि की रचना का कार्य ब्रह्मा जी को सौंपा था। ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी।

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र पर रामलला की खादी पोशाक, बॉलीवुड की हस्तियों के ड्रेस डिजाइनर ने किए तैयार, जानिए क्या है खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+