Bharat Ratna Award List: तमिलनाडु के 9, बिहार के 4 लोगों को मिला भारत रत्न, किस राज्य से कौन हुए सम्मानित?
Bharat Ratna Award List State-Wise: भारत रत्न, हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस साल केंद्र सरकार ने 5 लोगों के नाम का ऐलान इस सम्मान के लिए किया है। चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, एम. एस. स्वामीनाथन, कर्पूरी ठाकुर और लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है।
भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 से हुई थी। तब से अब तक की बात करें तो कुल 53 हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 53 में से 13 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

अगर हम राज्य के अनुसार बात करें तो इस सम्मान को पाने वाली हस्तियों में उत्तर प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 9 लोगों को तो वहीं, महाराष्ट्र के 6 जबकि 4 लोग बिहार के हैं। आइए जानते हैं किस राज्य से कितनी हस्तियों को ये सम्मान प्राप्त है।
अब तक के 53 भारत रत्न सम्मान में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 10 हस्तियों को भारत रत्न प्राप्त है। आइए जानते हैं तमिलनाडु की उन हस्तियों के बारे में जिन्हें ये सम्मान प्राप्त है।
| नाम | वर्ष | |
| 1 | सी. वी. रमन | 1954 |
| 2 | सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
| 3 | सी. राजगोपलाचारी | 1954 |
| 4 | के. कामराज | 1976 |
| 5 | एम. जी. रामचंद्रन (श्रीलंका में जन्म) | 1988 |
| 6 | ए पी जे अब्दुल कलाम | 1997 |
| 7 | एम. एस. सबबुलक्ष्मी | 1998 |
| 8 | चिदम्बराम सुब्रमण्यम | 1998 |
| 9 | एम. एस. स्वामीनाथन (मरणोपरांत) | 2024 |
महाराष्ट्र से अब तक 6 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इन हस्तियों में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर भी शामिल हैं।
तेंडुलकर खेल जगत से इस सम्मान को पाने वाले पहले और एक मात्र व्यक्ति हैं। इस से पहले खेल के क्षेत्र में भारत रत्न नहीं दिया जाता था। आइए जानते हैं महाराष्ट्र के किन-किन हस्तियों को भारत रत्न मिला है।
| नाम | वर्ष | |
| 1 | धोंडो केशव कर्वे | 1958 |
| 2 | पांडुरंग वमन केन | 1963 |
| 3 | विनोबा भावे (मरणोपरांत) | 1983 |
| 4 | जे. आर. डी. टाटा (मरणोपरांत) (जन्म फ्रांस में) | 1992 |
| 5 | सचिन तेंडुलकर | 2014 |
| 6 | नानाजी देशमुख | 2014 |
पश्चिम बंगाल से कुल 6 लोगों को भारत रत्न प्राप्त है, जिनमें नॉर्थ मैसेडोनिया में जन्मी मदर टेरेसा के अलावा बिहार में जन्में पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री रह चुके बिधान चंद्र रॉय शामिल हैं। इन दोनों ही हस्तियों का जन्म भले ही बंगाल में ना हुआ हो पर इनकी कर्मभूमि बंगाल रही।
साथ ही, बंगाल में जन्में देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी देश का ये सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल के किन-किन हस्तियों को भारत रत्न मिला है।
| नाम | वर्ष | |
| 1 | बिधान चंद्र रॉय (जन्म बिहार) | 1961 |
| 2 | मदर टेरेसा (जन्म नॉर्थ मैसेडोनिया) | 1980 |
| 3 | सत्यजीत रे | 1992 |
| 4 | अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) | 1992 |
| 5 | अमर्त्य सेन | 1999 |
| 6 | प्रणब मुखर्जी | 2019 |
अब तक सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 10 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान प्राप्त है। इनमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ-साथ देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं उत्तर प्रदेश की उन हस्तियों पर जिन्हें यह सम्मान मिला।
| नाम | वर्ष | |
| 1 | जवाहर लाल नेहरू | 1955 |
| 2 | भगवान दास | 1955 |
| 3 | गोविंद बल्लभ पंत | 1997 |
| 4 | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
| 5 | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 |
| 6 | इंदिरा गांधी | 1971 |
| 7 | राजीव गांधी (मरणोपरांत) | 1991 |
| 8 | रवि शंकर | 1999 |
| 9 | मदन मोहन मालविया | 2015 |
| 10 | चौधरी चरण सिंह (मरणोपरांत) | 2024 |
बिहार से अब तक 4 लोगों को देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त है। देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के साथ-साथ इन हस्तियों में जननायक कर्पूरी ठाकुर भी शामिल हैं। आइए देखते हैं बिहार की किन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
| नाम | वर्ष | |
| 1 | राजेन्द्र प्रसाद | 1962 |
| 2 | जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) | 1999 |
| 3 | बिस्मिल्लाह खान | 2001 |
| 4 | कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) | 2024 |
कर्नाटक
| नाम | वर्ष | |
| 1 | एम. विश्वेश्वरैय्या | 1955 |
| 2 | भीमसेन जोशी | 2009 |
| 3 | सी. एन. आर. राव | 2014 |
गुजरात
| नाम | वर्ष | |
| 1 | मोरारजी देसाई (मरणोपरांत) | 1991 |
| 2 | वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) | 1991 |
यह भी देखें: 'गांधी परिवार ने विफलताओं के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाया', पीवी राव के पोते का तंज
पंजाब
| नाम | वर्ष | |
| 1 | गुलजारी लाल नंदा (जन्म पाकिस्तान) | 1997 |
यह भी देखें: देश की महान विभूतियों को मिलेगा 'भारत रत्न', CM मोहन यादव ने कही ये खास बात
दिल्ली
| नाम | वर्ष | |
| 1 | अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) | 1997 |
| 2 | लाल कृष्ण आडवाणी (जन्म पाकिस्तान) | 2024 |
असम
| नाम | वर्ष | |
| 1 | गोपीनाथ बोर्डोलोई | 1999 |
| 2 | भूपेन हजारिका | 2019 |
ओडिशा
| नाम | वर्ष | |
| 1 | वी. वी. गिरी | 1975 |
आंध्र प्रदेश
| नाम | वर्ष | |
| 1 | पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) | 2024 |
तेलंगाना
| नाम | वर्ष | |
| 1 | जाकिर हुसैन | 1963 |
यह भी देखें: Karpoori Thakur: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के कुछ यादगार किस्से
मध्य प्रदेश
| नाम | वर्ष | |
| 1 | बी. आर. अम्बेडकर | 1990 |
| 2 | लता मंगेशकर | 2001 |
| 3 | अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
इनके अलावा खान अब्दुल गफ्फार खान (मरणोपरांत) को 1987 में और नेल्सन मंडेला को 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ये दोनों ही भारत के निवासी नहीं थे फिर भी मानवता की ओर इनके योगदान की वजह से इन्हें यह सम्मान दिया गया। खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म पकिस्तान में हुआ था जबकि नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications