'आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता', Sapna Choudhary ने किस पर साधा निशाना? तलाक की खबरों के बीच मची हलचल

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति वीर साहू से रिश्तों में आई खटास और तलाक की खबरों के बीच सपना का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर हुए ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसे लोग धोखे और अपनों से मिले विश्वासघात से जोड़कर देख रहे हैं। सपना ने अपने पोस्ट में 'आस्तीन के सांप' का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही ये स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसकी तरफ है।

सपना चौधरी के 'आस्तीन के सांप' वाले पोस्ट ने खींचा ध्यान
सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है लेकिन उनके लुक से ज्यादा चर्चा तस्वीरों के साथ लिखे कैप्शन की हो रही है। सपना चौधरी ने लिखा- सांप पकड़ने वाला कितना भी माहिर क्यों न हो, पर आस्तीन के सांप नहीं पकड़ सकता।

Sapna Choudhary

तलाक की खबरों पर सपना चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

-सपना चौधरी के इस बात ने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फैंस उनके इस बयान के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे निजी जिंदगी में मिले किसी धोखे से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सपना ने यह पोस्ट किसी खास व्यक्ति को जवाब देने के लिए लिखा है। हालांकि सच्चाई क्या है, इस बारे में सपना ने कोई जानकारी नहीं दी है।

-दरअसल सपना चौधरी ने हाल ही में NMF News को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी और पति वीर साहू के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल करने की बात भी स्वीकार की।

-सपना चौधरी ने कहा कि जब रिश्ते में सब कुछ ठीक था, तब दोनों साथ थे लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उनके रिश्ते में आखिर क्या हुआ और अलग होने की नौबत क्यों आई, ये बात सिर्फ वही और उनके पति जानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि किसी तीसरे व्यक्ति को उनके निजी रिश्ते पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

बच्चों पर सवाल उठाने वालों को सपना चौधरी का जवाब

-इंटरव्यू के दौरान सपना चौधरी ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी निजी जिंदगी और बच्चों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को उनके काम और प्रोफेशनल उपलब्धियों के आधार पर उन्हें परखना चाहिए, न कि उनकी निजी जिंदगी पर अनावश्यक टिप्पणियां करनी चाहिए।

-सपना चौधरी का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की परवरिश करना अच्छी तरह आता है। इसलिए लोगों को इस मामले में चिंता करने या सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। वह अपने बच्चों की जिम्मेदारी समझती हैं और उन्हें बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं।

पत्नी और मां की भूमिका निभाते-निभाते खुद को भूल गई थीं सपना चौधरी

-सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में भी बात की, जब उन्होंने खुद को पूरी तरह परिवार और रिश्तों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद उनकी शादी हो गई थी। उस समय वह अपने करियर के शिखर पर थीं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी।

-सपना चौधरी के मुताबिक उन्होंने एक अच्छी बहू, पत्नी और मां बनने की पूरी कोशिश की। इस दौरान वह अपने परिवार और रिश्तों को संभालने में इतनी व्यस्त हो गईं कि खुद के लिए समय निकालना भूल गईं। उन्हें धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि उनकी अपनी पहचान कहीं पीछे छूट रही है और वह सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर रह गई हैं। अब वह अपनी पहचान को फिर से मजबूत करना चाहती हैं। सपना चौधरी का कहना है कि वह खुद के विकास, अपने करियर और अपनी खुशियों पर ध्यान देना चाहती हैं।

दूसरी शादी को लेकर क्या बोलीं सपना चौधरी?

-इंटरव्यू में सपना चौधरी से ये भी पूछा गया कि क्या वह भविष्य में दोबारा शादी करने के बारे में सोचेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि वह आसानी से किसी के प्यार में नहीं पड़तीं। वह काफी भावुक स्वभाव की हैं और जब किसी से प्यार करती हैं तो पूरी शिद्दत से करती हैं।

-फिलहाल सपना चौधरी का दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि उन्होंने भविष्य की संभावनाओं से पूरी तरह इनकार भी नहीं किया। सपना के मुताबिक, अगर जिंदगी में कभी कोई ऐसा व्यक्ति आया, जो उनके प्यार और भावनाओं की कद्र करता हो, तो वह इस बारे में सोच सकती हैं।

साल 2020 में वीर साहू से की थी शादी

-आपको बता दें कि सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी सिंगर और एक्टर वीर साहू से शादी की थी। दोनों ने बेहद निजी समारोह में विवाह किया था और लंबे समय तक अपनी शादी की खबर को सार्वजनिक नहीं किया था। इस शादी से उनके दो बेटे हैं।

-सपना चौधरी और वीर साहू ने हमेशा अपनी पारिवारिक जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश की लेकिन अब दोनों के रिश्ते में आई दूरी और तलाक की खबरों ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वहीं सपना के हालिया पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। फिलहाल उनके 'आस्तीन के सांप' वाले बयान का असली मतलब क्या है, ये तो वही बेहतर बता सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+