देश की महान विभूतियों को मिलेगा 'भारत रत्न', CM मोहन यादव ने कही ये खास बात

MP News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की तीन शख्सियतों को भारत रत्न देने का ऐलान शुक्रवार को किया है। जिसमें पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं। केंद्र सरकार के इस फैसले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्‍स हैंडल पर लिखा, हम सभी के लिए हर्ष का विषय है...देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह जी, स्व. पीवी नरसिम्हा राव जी एवं भारत के महान वैज्ञानिक स्व. एमएस स्वामीनाथन जी को देश के सर्वोच्च सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित करने का अभिनंदनीय निर्णय लिया गया है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे लिखा कि देश की महान विभूतियों को 'भारत रत्न' देने के इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इतना ही नहीं, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर मोहन यादव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

चौधरी चरण सिंह जी का जीवन किसानों एवं मजदूरों के कल्याण तथा उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करना समस्त अन्नदाताओं व भारतीयों का सम्मान है। सीएम यादव ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने नरसिम्हा राव को याद रखा।

उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिया गया है... उनके (नरसिम्हा राव) पोते ने जो प्रतिक्रिया दी है कि कांग्रेस ने नरसिम्हा राव को भुला दिया था। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय हर भारतवासी के लिए प्रसन्नता का विषय है। भारत को आर्थिक रूप से उन्नत और समृद्ध बनाने की दिशा में नरसिम्हा राव जी का योगदान सराहनीय था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+