मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- हर साल होगा आयोजन

मुंबई बुक फेस्टिवल 2026 का शुभारंभ मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे वार्षिक कार्यक्रम घोषित किया। इस उत्सव में सैकड़ों बुक स्टॉल, लेखक परिचय और सांस्कृतिक सत्र शामिल हैं, जिसका उद्देश्य मुंबई भर में पठन, साक्षरता और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना है।

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुस्तक प्रेमियों के लिए मुंबई पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 24 नवंबर को मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना कैंपस में आयोजित उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि अब मुंबई में हर साल पुस्तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज में ज्ञान का विस्तार करने के साथ लोगों को संवेदनशील बनाती हैं और उनमें विचार करने की क्षमता विकसित करती हैं।

Mumbai Book Festival 2026 Opens

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुस्तक महोत्सव केवल पुस्तकों का आयोजन नहीं, बल्कि संवेदनाओं और इंसानियत का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि आज का दौर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है, लेकिन AI जीवन की संवेदनाओं, प्रेम और भावनाओं को नहीं समझ सकता। इसके विपरीत पुस्तकें मनुष्य को संवेदनशील बनाती हैं और सोचने-समझने के लिए प्रेरित करती हैं।

उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े, पुलिस आयुक्त देवेन भारती, महापौर ऋतु तावड़े, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे और मुख्य आयोजक अमित साटम समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्वेता पांडा की पुस्तक 'थोड़ी सी मैं', हिमांशु गुप्ता की 'मेंटल हेल्थ फॉर टीन एजर्स', पूजा राय की 'अमर पुराण' और अमृता बोहरा की 'वीर गाथा' का विमोचन भी किया। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि मुंबई हमेशा से विचारों, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का शहर रहा है। इसकी असली ताकत यहां रहने वाले विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारों में है। मुंबई पुस्तक महोत्सव पाठकों, लेखकों, प्रकाशकों और विचारकों को एक साझा मंच उपलब्ध करा रहा है।

पहले दिन पहुंचे करीब एक लाख पुस्तक प्रेमी

मुंबई पुस्तक महोत्सव के पहले दिन स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। बच्चों के लिए आयोजित विशेष गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पहले ही दिन करीब एक लाख पुस्तक प्रेमियों ने महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

महोत्सव में 600 से अधिक पुस्तक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पाठकों को विभिन्न भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों का व्यापक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। यह आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी और मुंबई विश्वविद्यालय इसके सहयोगी हैं। महोत्सव 29 नवंबर 2026 तक चलेगा।

25 नवंबर को साहित्य, पत्रकारिता और कला से जुड़े होंगे कार्यक्रम

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 25 नवंबर को बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों के साथ साहित्य, पत्रकारिता, कला, इतिहास और विकास से जुड़े कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। बच्चों के लिए सुबह 10 बजे से 10:45 बजे तक कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए सोनिया केतकर के साथ कठपुतली के माध्यम से कहानी सुनाने का कार्यक्रम होगा। इसके बाद कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए मराठी लोकनृत्य और कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए लेखक से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

साहित्यिक सत्रों में 'चित्रपती व्ही. शांताराम', 'थिरुक्कुरल विदाउट फ्रंटियर्स: एंशिएंट तमिल विजडम फॉर ए शेयर्ड ह्यूमन फ्यूचर' और 'छत्रपति शिवाजी महाराज: द लायन ऑफ द डेक्कन' जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

गौतम अडानी रखेंगे विकसित भारत 2047 पर विचार

25 नवंबर को शाम 5 बजे से 5:45 बजे तक 'एम्पावरिंग इंडियाज फ्यूचर: विकसित भारत 2047' विषय पर गौतम अडानी अपने विचार साझा करेंगे। वहीं, महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध बैंड 'थाइक्कुडम ब्रीज' की विशेष प्रस्तुति भी होगी।

इसके अलावा 'जर्नलिज्म, वॉइस ऑफ द पीपल' विषय पर प्रेम शुक्ला और देवता पाटील के बीच चर्चा होगी। 'एडिटर्स डायलॉग' में पराग करंदीकर, अतुल कुलकर्णी और मीनल बघेल हिस्सा लेंगे। महोत्सव के आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ावा मिलेगा और उनका स्क्रीन टाइम कम होकर रीडिंग टाइम बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+