Sachin Pilot: सचिन पायलट ने PM Modi के फैसले की तारीफ, लोग कर रहे'लगता है NDA में लैंड होने वाले हैं...'

Rajasthan Politics News: देश में तीन माह बाद लोकसभा चुनाव 2024 होने हैं। इनसे पहले सचिन पायलट के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में जा सकते हैं।

सचिन पायलट भाजपा में जाएंगे या नहीं? इसका जवाब वे खुद ही दे सकते हैं, मगर हाल ही उन्‍होंने पीएम मोदी के फैसले की जमकर तारीफ की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट में लोग कयास लगा रहे हैं कि सचिन पायलट एनडीएम में शामिल हो सकते हैं।

rajasthan congress leader Sachin Pilot

दरअसल, हाल ही केंद्र सरकार ने देश की महान हस्तियों को भारत रत्‍न पुरस्‍कार से नवाजा है। इस पर शुक्रवार को सचिन पायलट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कि 'पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पी.वी. नरसिम्हा राव को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना राष्ट्र के लिए गौरव की बात है।

सचिन पायलट आगे लिखते हैं कि नरसिम्हा राव जी की आर्थिक नीतियों एवं दूरदर्शिता ने देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, दिशा एवं गति प्रदान की। साथ ही, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए उनके सशक्त व सुनहरे भविष्य के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्य अद्वितीय हैं, अविस्मरणीय हैं। हरित क्रांति के जनक एवं महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भी 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना, स्वागत योग्य है।'

सचिन पायलट के इस ट्वीट पर राज अवस्‍थी नाम के हैंडल से कमेंट है कि 'ओ हो...लगता हैं NDA में लैंड होने वाले हैं... स्वागत हैं सर...'
वहीं, सौरभ शर्मा नाम के हैंडल से कमेंट है कि 'वैसे अब वसुंधरा जी की कम ही चल रही है। करो कोशिश फिर इक बार'

उल्‍लेखनीय है कि हाल ही बिहार में सीएम व जेडीयू नेता नीतीश कुमार महागठबंधन से रिश्‍ता तोड़ NDA में आ गए। महाराष्‍ट्र में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मिलिंद देवड़ा भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ज्‍वाइन कर ली और कोविड के वक्‍त मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्‍गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में जाकर कमलनाथ की तत्‍कालीन सरकार तक गिरा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+