'बालासाहेब के लिए भी दिखाएं उदारता...', राज ठाकरे, संजय राउत ने की पूर्व शिवसेना नेता के लिए भारत रत्न की मांग

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने पूर्व शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) को भारत रत्न देने की मांग की है। इसके को लेकर एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जब पूर्व पीएम पी. वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और प्रणब मुखर्जी को सम्मानित करके राजनीतिक उदारता दिखाई गई है, तो केंद्र को ऐसी उदारता दिखाते हुए बालासाहेब ठाकरे को भी देश के सर्वोच्च पुरस्कार 'भारत रत्न' (Bharat Ratna) से सम्मानित करना चाहिए।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में बालासाहेब ठाकरे को भी 'भारत रत्न' घोषित की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे (बाल केशव ठाकरे) के योजदान को सभी जानते हैं। बाला साहेब के साथ एक पुरानी तस्वी शेयर करते हुए राज ठाकरे ने लिखा, "पूर्व प्रधान मंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और भारतीय हरित क्रांति के जनक एस. स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कुछ महीने पहले ही एस स्वामीनाथन का निधन हो गया। जिस वैज्ञानिक ने इतना कुछ हासिल किया उसे उसके जीवनकाल में ही यह सम्मान मिलना चाहिए था।

Raj Thackeray Sanjay raut

उन्होंने आगे लिखा, "जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने कुछ साल पहले पी. वी. नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और प्रणब मुखर्जी को सम्मानित करके राजनीतिक उदारता दिखाई है, तो उन्हें उसी तरह की उदारता दिखानी चाहिए और बालासाहेब ठाकरे को भी 'भारत रत्न' घोषित करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि इस देश के एक प्रमुख कार्टूनिस्ट और देश भर के सभी हिंदुओं के गौरव की अलख जगाने वाले अद्वितीय नेता इस सम्मान के पात्र हैं। यह मेरे और मेरे जैसे अन्य लोगों के लिए खुशी का क्षण होगा जिन्हें बालासाहेब के विचार विरासत में मिले हैं।

बालासाहेब के कारण राम मंदिर उद्घाटन: संजय राउत
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बालासाहेब ठाकरे को भी भारत रत्न देने की मांग करते हुए कहा कि सरकार उन्हें भूल गई। राउत ने कहा, उन्होंने आगे कहा, "एक साल में तीन लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है, लेकिन पीएम मोदी ने पांच भारत रत्न देने की घोषणा की है। चुनाव नजदीक है। कर्पूरी ठाकुर और लालकृष्ण आडवाणी के बाद चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। अन्य नेता भी इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बालासाहेब ठाकरे को क्यों भूल गए हैं। याद रखें बालासाहेब के कारण ही पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल हो सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+