LK आडवाणी होंगे भारत रत्न पाने वाले 50वें शख्स, जानिए पहला भारत रत्न किसे मिला? कब हुई इसकी शुरुआत
Bharat Ratna News: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। लालकृष्ण आडवाणी यह सम्मान पाने वाले दूसरे भाजपा नेता हैं। इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं।
ऐसे में आडवाणी भारत रत्न पाने वाले 50वें शख्स होंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया है। आडवाणी भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2002 से 2004 के बीच वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहला भारत रत्न किसे मिला था? और इसकी शुरुआत कब हुई?

पूरे देश में इन दिनों देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की चर्चा है। दरअसल, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।
बीजेपी के पितामह कहे जाने वाले आडवाणी इस साल यह सम्मान पाने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कपूर्री ठाकुर को 26 जनवरी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। पिछली बार, 2019 में भारत रत्न पुरस्कार प्रणब मुखर्जी और मरणोपरांत भूपेन्द्र कुमार हजारिका और नानाजी देशमुख (भारतीय जनसंघ नेता) को प्रदान किया गया था।
2020 से 2023 के बीच यह पुरस्कार किसी को नहीं दिया गया है। भारत सरकार ने 1954 में दो नागरिक पुरस्कार भारत रत्न और पद्म विभूषण स्थापित किए थे। पद्म विभूषण की तीन श्रेणियां थीं - पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग। बाद में आठ जनवरी, 1955 को एक राष्ट्रपति अधिसूचना के माध्यम से इनका नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री कर दिया गया।
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह समाज के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। भारत रत्न के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को सिफारिश की जाती है। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की आवश्यकता नहीं है। भारत रत्न पुरस्कारों की संख्या किसी विशेष वर्ष में अधिकतम तीन तक सीमित है।
1999 में चार लोगों को दिया गया
हालांकि, 1999 में इसे चार लोगों को दिया गया था। 1999 में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण, सितारवादक पंडित रविशंकर, अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन और स्वतंत्रता सेनानी रहे गोपीनाथ बोरदोलोई को 'भारत रत्न' सम्मान के लिए चुना गया था।
पहले वर्ष इन शख्सियत को मिला सम्मान
पहले वर्ष में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और चंद्रशेखर वेंकटरमन को प्रदान किया गया था। पूर्व में इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, लाल बहादुर शास्त्री, अबुल कलाम आजाद, इंदिरा गांधी, के. कामराज, मदर टेरेसा, विनोबा भावे, एम.जी. रामचंद्रन, बी.आर. आंबेडकर, नेल्सन मंडेला, राजीव गांधी, वल्लभभाई पटेल, मोरारजी देसाई, सत्यजीत रे, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, जयप्रकाश नारायण, अमर्त्य सेन, सचिन तेंदुलकर, अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय शामिल हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications