'वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 नहीं 21 साल है,' किस क्रिकेटर ने किया यह चौंकाने वाला दावा, हजम नहीं हुए 28 छक्के

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने इन दिनों क्रिकेट जगत में हलचल मचा रखी है। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने जिस अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई की है, उसने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान वैभव ने 28 छक्के जड़े थे। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद एक बार फिर उनकी उम्र को लेकर बहस शुरू हो गई है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव की उम्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक पाकिस्तानी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि वह वैभव को 15 साल का नहीं मानते। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय बल्लेबाज की उम्र 20 से 21 साल होने का दावा किया और यहां तक कह दिया कि उनकी उम्र की जांच के लिए टेस्ट करा लेना चाहिए।

Vaibhav Sooryavanshi

'15 साल में कोई बच्चा 28 छक्के नहीं मार सकता'

तनवीर अहमद ने कहा कि 15 साल की उम्र में किसी बच्चे का इतना मजबूत बेस और इतनी ताकत होना संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं मानता कि वैभव की उम्र 15 साल है। वह 20 से 21 साल के हैं। कितना भी टैलेंट क्यों न हो, 15 साल की उम्र में कोई बच्चा 28 छक्के नहीं मार सकता है।'

उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और वैभव की उम्र का टेस्ट करवाकर देख लेना चाहिए। तनवीर के मुताबिक कोई कितना भी कहे, लेकिन वह भारतीय बल्लेबाज को 15 साल का नहीं मानते।

204 रन की पारी ने फिर खींचा ध्यान

वैभव ने यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 53 गेंदों पर 204 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और 7 चौके निकले। उन्होंने केवल 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

तनवीर ने वैभव की उम्र पर सवाल पहले भी खड़े किये हैं। जब भी भारत का कोई प्लेयर बेहतर करता है, तो तनवीर को सबसे पहले दिक्कत होती है। वह हर मामले में भारत इ प्लेयर्स और टीम के खिलाफ ही खड़े रहते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत
वैभव सूर्यवंशी ने 200 रन बनाने से पहले किससे की थी बात? 30 मिनट के फोन कॉल ने बदल दी किस्मत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+