Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Varanasi Airport: यात्रियों का चेहरा ही बनेगा बोर्डिंग पास, एक दिसंबर से शुरू हो रही डीजी यात्रा सेवा

हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए Varanasi Airport पर एक दिसंबर से डीजी यात्रा सेवा प्रारंभ की जाएगी। यह सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद यात्रियों को बोर्डिंग पास और टिकट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Varanasi Airport पर बृहस्पतिवार अर्थात एक दिसंबर से डीजी यात्रा (DIGI Yatra) सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। डीजी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल से बताया कि नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका शुभारंभ दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम से करेंगे। यह सुविधा प्रारंभ हो जाने के बाद यात्रियों को अपने साथ बोर्डिंग पास और टिकट रखने की आवश्यकता नहीं होगी तथा एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई सहूलियत भी मिलेंगी।

इस तरह करेंगे पंजीकरण और करेंगे यात्रा

इस तरह करेंगे पंजीकरण और करेंगे यात्रा

डीजी यात्रा के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पर कियास्‍क मशीनें लगाई गई हैं। वाराणसी एयरपोर्ट के द्वितीय प्रस्‍थान द्वार पर लगी इन मशीनों के माध्यम से यात्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर पर डीजी यात्रा का ऑफिशियल ऐप भी है। ऐप के माध्यम से घर बैठे रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए यात्रियों को अपना नाम पता उम्र और जेंडर व मोबाइल नंबर आदि दर्ज करने पड़ेंगे। उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद उसे वेरिफाई भी करना पड़ेगा। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद ऐप पर ही यात्रियों को अपनी एक सेल्फी अपलोड करनी पड़ेगी। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद टिकट बुकिंग करने पर उसका क्यूआर कोड मोबाइल से स्कैन करते ही डेटाबेस में दर्ज हो जाएगा और जब भी हवाई यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो डीजी यात्रा के लिए लगाई गई मशीन के सामने जाने पर चेहरा‚ आईरिस व फिंगर स्‍कैन करते ही गेट स्‍वतः खुल जाएगा।

समय की होगी बचत, सुरक्षा होगी मजबूत

समय की होगी बचत, सुरक्षा होगी मजबूत

अभी तक एयरपोर्ट पर हवाई सफर करने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को प्रवेश के पहले सुरक्षा जांच कराते समय काफी समय लगता है। यात्री आईडी और टिकट आदि मैनुअल तरीके से सीआईएसएफ के जवानों को दिखाते हैं उसके बाद उन्हें टर्मिनल भवन में प्रवेश मिलता है। कभी-कभी प्रवेश द्वार के सामने काफी संख्या में यात्रियों के पहुंच जाने पर लंबी कतार लग जाती है और ऐसे में यात्रियों को अपनी बारी के आने का इंतजार काफी देर तक करना पड़ता है। डीजी यात्रा प्रारंभ हो जाने पर इन सभी जांच से यात्रियों को मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति दूसरे के टिकट पर यात्रा नहीं कर पाएगा और सीआईएसएफ के जवानों को एयरपोर्ट के अन्य जगह सुरक्षा के लिए तैनात किया जा सकेगा, जिससे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

मदद के लिए तैनात रहेंगे कर्मचारी

मदद के लिए तैनात रहेंगे कर्मचारी

वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्‍याल ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में स्थित द्वितीय प्रस्थान द्वार पर कियोस्क मशीन लगाई गई हैं। यात्रियों को पंजीकरण करने में तथा किसी अन्य प्रकार की सहायता के लिए डीजी यात्रा सहायकों को भी नियुक्त किया गया है। पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर यात्री तत्काल डीजी यात्रा सहायकों से मदद ले सकते हैं। उनके द्वारा यात्रियों का रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी उसके बाद यात्री आसानी से हवाई सफ़र के लिए टर्मिनल भवन में प्रवेश कर सकते हैं। एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद यात्रियों का डाटा साल भर तक स्टोर रहेगा। जब भी कभी हवाई यात्रा के लिए यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तो केवल चेहरा और अन्‍य स्‍कैनिंग के बाद उनको टर्मिनल में प्रवेश मिल जाएगा।

पूर्व की भांति भी कर सकेंगे प्रवेश

पूर्व की भांति भी कर सकेंगे प्रवेश

वाराणसी एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन में प्रवेश के लिए दो गेट बनाए गए हैं। प्रथम प्रस्थान द्वार से मैनुअल तरीके से यात्री अपनी आईडी और टिकट आदि की जांच कराने के बाद प्रवेश करेंगे। द्वितीय प्रवेश द्वार से यात्री यात्रा के तहत जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रवेश कर पाएंगे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिन यात्रियों के प्रवेश में कोई टेक्निकल समस्या आएगी उनको प्रथम प्रवेश द्वार से मैनुअल तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक द्वारा यह भी बताया गया कि यात्रियों को डीजी यात्रा में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसमें यात्रियों की सहमति जरुरी है।

देश पहला एयरपोर्ट होगा जहां मिलेगी यह सुविधा

देश पहला एयरपोर्ट होगा जहां मिलेगी यह सुविधा

वर्ष 2018 में इस डीजी यात्रा को शुरू करने की घोषणा की गई थी। वाराणसी के अलावा दिल्‍ली, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, कोलकाता और हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी सुविधा को शुरू किए जाने के लिए तैयारी की जा रही है। वाराणसी एयरपोर्ट देश का पहला एयरपोर्ट होगा जहां सबसे पहले यह सुविधा प्रारंभ होगी। इसके अलावा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वहां भी जल्द ही इस सुविधा को शुरू किया जा सकता है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा सफल होने के बाद देश के सभी हवाई अड्डों पर इसे प्रारंभ किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+