हल्द्वानी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धाकड़ से धुरंधर बने धामी, चौके के बाद मारेंगे अब सियासी छक्के
Defence Minister Rajnath Singh haldwani धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएम धामी को उन्होंने चुनाव में प्रचार के दौरान धाकड़ कहा था, लेकिन धामी ने चार साल में धुंआधार काम किया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने चार साल का कामकाज का ब्यौरा दिया, उससे साफ है कि धामी को अब धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने सीएम धामी के कार्यकाल की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी ने इस सरकार में बतौर सीएम आज चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

इस तरह धामी ने चौका तो मार दिया] उन्होंने कहा कि धामी पहले कार्यकाल को जोड़कर 5 वर्षों से सीएम हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि वे भाजपा सरकार के 6वें मुख्यमंत्री हैं। धामी राजनीति का छक्का मारकर नया इतिहास रचेंगे। लेकिन अब 6 वीं बार भी कार्यकाल पूरा कर धामी सियासी पारी में छक्के भी लगाने का काम करेंगे।
उत्तराखंड देवभूमि, वीरभूमि
राजनाथ सिंह ने धामी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश में सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिकों के लिए काफी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, लेकिन अगर भारत में किसी भूमि को वीरभूमि कहा जाता है, तो वह कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड ही है। जब भी देश की सीमाओं की रक्षा की बात आती है, उत्तराखंड के लोग कभी पीछे नहीं रहते।
पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई
राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनका योगदान हमेशा अग्रणी रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों और सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही 'वन रैंक, वन पेंशन' की मांग को पूरा किया। लेकिन मैं उत्तराखंड सरकार का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है।
धामी ने हर स्तर पर योगदान और प्रयास किए
चाहे उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देना हो, शिक्षा में आरक्षण देना हो, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हो या उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू करना हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर स्तर पर योगदान दिया है और प्रयास किए हैं।
#WATCH | Union Defence Minister Rajnath Singh says, "Uttarakhand is a 'Devbhoomi'... However, if any land in India is known as 'Veerbhoomi', then it is none other than Uttarakhand. Whenever it comes to protecting the country's borders, people of Uttarakhand do not lag behind in… https://t.co/S4KohKz52K pic.twitter.com/18ULKwTcLS
— ANI (@ANI) March 21, 2026












Click it and Unblock the Notifications