Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?
Himanta Biswa Sarma Net Worth 2026: असम में हिमंत बिस्वा सरमा फिर से 12 मई को शपथ लेने जा रहे हैं। उससे पहले जालुकबारी सीट से सातवीं बार जीत दर्ज की है। चुनाव के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अपनी और अपनी पत्नी रिनिकी भुइयां की संपत्ति को लेकर चर्चाओं में थे। हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच सालों में उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 64 लाख रुपये बढ़ी है और अब यह 2.3 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।
वहीं परिवार की कुल संपत्ति 2021 के 17.27 करोड़ रुपये से बढ़कर अब लगभग 35.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अगर 2016 के आंकड़ों से तुलना करें तो परिवार की संपत्ति में कई गुना इजाफा दर्ज हुआ है। यह साफ दिखाता है कि बीते कुछ सालों में परिवार की कुल संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां में से कौन ज्यादा अमीर है।

CM हिमंत बिस्वा सरमा के पास क्या-क्या है? (CM Assets Breakdown)
शपथपत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास करीब 2.36 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें बैंक खातों में करीब 68 लाख रुपये, 2.28 लाख रुपये नकद और करीब 1.41 करोड़ रुपये के लोन और एडवांस शामिल हैं।
खास बात यह है कि इसमें से 78.24 लाख रुपये उन्होंने अपनी पत्नी को उधार दिए हैं। इसके अलावा उनके पास 180 ग्राम सोना है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने अपने नाम पर कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं कराई है।
पत्नी रिनिकी भुइयां की संपत्ति में बड़ा उछाल (Riniki Bhuyan Net Worth)
- रिनिकी भुइयां सरमा (Riniki Bhuyan Sarma) की संपत्ति ने इस बार सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। उनकी कुल घोषित संपत्ति करीब 32.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो पांच साल पहले के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है।
- उनके पास 13.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 19.2 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति में कैश, बैंक डिपॉजिट, शेयर, म्यूचुअल फंड और बीमा पॉलिसी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 3.69 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन भी दिया हुआ है और उनके पास 21.6 लाख रुपये की SUV भी है।
- सोने के मामले में भी वह आगे हैं, उनके पास करीब 1.45 किलो सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
- सीएम सरमा पर करीब 95 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर 15.9 करोड़ रुपये की देनदारी है। हालांकि, बढ़ती संपत्ति के मुकाबले यह कर्ज संतुलित नजर आता है।
कौन हैं रिनिकी भुइयां सरमा? (Who is Riniki Bhuyan Sarma)
- रिनिकी भुइयां सरमा पूर्वोत्तर में एक जानी-मानी शख्सियत हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1973 को गुवाहाटी में हुआ था। वह एक पेशेवर वकील, पूर्व टेनिस खिलाड़ी और मीडिया उद्यमी हैं। वह प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जो असम का बड़ा मीडिया हाउस माना जाता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट मैरी स्कूल और कॉटन कॉलेज से की, जिसके बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की और बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर्ड हैं।
- कॉटन कॉलेज के दिनों में ही उनकी मुलाकात हिमंत बिस्वा सरमा से हुई थी, जो उस समय छात्र राजनीति में सक्रिय थे। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली और करीब 10 साल बाद उन्होंने शादी कर ली। आज उनके दो बच्चे हैं।
- साल 2023 में रिनिकी भुइयां सरमा तब चर्चा में आईं, जब कांग्रेस ने उन पर प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत 10 करोड़ रुपये का अनुदान लेने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि उनकी कंपनी ने न तो कोई सब्सिडी ली है और न ही आवेदन किया था। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस नेता के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि केस भी दायर किया।
FAQs
1. हिमंत बिस्वा सरमा की कुल संपत्ति कितनी है?
शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 2.3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
2. उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां की संपत्ति कितनी है?
उनकी कुल संपत्ति करीब 32.8 करोड़ रुपये बताई गई है।
3. पिछले 5 साल में संपत्ति कितनी बढ़ी?
CM की संपत्ति 64 लाख रुपये बढ़ी, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति दोगुने से ज्यादा बढ़ गई।
4. क्या CM के पास कोई जमीन है?
नहीं, शपथपत्र में उनके नाम पर कोई अचल संपत्ति दर्ज नहीं है।
5. रिनिकी भुइयां सरमा क्या करती हैं?
वह वकील, पूर्व टेनिस खिलाड़ी और एक बड़ी मीडिया कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications