UP Board High School 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें परिणाम
UP Board Result 2025, class 10th Result: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया, यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों का ऐलान किया गया। स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर ये रहे
इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में जालौन के यश प्रताप सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यश ने 600 में से 587 अंक अर्जित किए हैं, जो 97.83% है। इनके साथ ही, अंशी और अभिषेक कुमार यादव प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्र इन सीधे लिंक पर अपना परिणाम देख सकते हैं: upmsp.edu.in, upmsp.edu.in और upresults.nic.in।
UP Board Result 2025: CM योगी ने कही खास बात
UP Board Result 2025: 'पास होने वाले छात्रों को बधाई, फेल होने वाले निराश ना हों', CM योगी ने कही खास बात
10वीं में कितने छात्र और छात्राएं हुए पास?
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। UPMSP के अनुसार, हाईस्कूल में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87% रहा। विद्यार्थी इन सीधे लिंक पर अपना परिणाम देख सकते हैं: upmsp.edu.in, upmsp.edu.in और upresults.nic.in
UP Board High School 10th Result 2025 Out: 10वीं के नतीजे जारी
UP Board High School 10th Result 2025 Out: 10वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक
UP Board 10th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द शुरू
UP Board 10th Result 2025: प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में कुछ ही समय में अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। मंच सज चुका है। इसके साथ ही, लगभग 51 लाख छात्रों का इंतजार भी कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाएगा, जब यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
UP Board Result LIVE Updates: छात्रों को कब मिलेगी फिजिकल मार्कशीट, सर्टिफिकेट
आज, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ रहा है। संभावना है कि छात्रों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मई के पहले हफ्ते से स्कूलों में उपलब्ध हो जाएंगे। रिजल्ट आने के बाद, मूल मार्कशीट पहले जोनल कार्यालयों और फिर विभिन्न जिलों को भेजी जाएंगी। छात्र अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अपने स्कूलों से जानकारी ले सकेंगे।
यूपी बोर्ड परिणाम: छात्र असफल होने पर न डरें, माता-पिता मनोबल बढ़ाएं
यह छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए है। यदि आप असफल होते हैं, तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है और हिम्मत नहीं हारनी है। इसी के साथ, माता-पिता को भी अपने बच्चों का मनोबल बढ़ाना होगा, क्योंकि यह कोई जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं है। इसलिए, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों से परेशान न हों।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
चरण-दर-चरण गाइड:
डिजिलॉकर एक्सेस करें
results.digilocker.gov.in पर जाएं
या
DigiLocker ऐप डाउनलोड करें (Android/iOS)
लॉगिन/रजिस्टर
पहले से अकाउंट है? आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
नया अकाउंट बनाने के लिए OTP वेरिफिकेशन करें
रिजल्ट चेक करें
होमपेज पर "UPMSP रिजल्ट" सेक्शन ढूंढें
यूपी बोर्ड का चयन करें
अपना रोल नंबर और 2025 (परीक्षा वर्ष) दर्ज करें
रिजल्ट देखें और सेव करें
स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा
डाउनलोड/प्रिंट विकल्प से स्कोरकार्ड सेव करें
रिजल्ट आपके डिजिलॉकर अकाउंट में ऑटो-सेव हो जाएगा
UP Board Toppers Prize 2025: जानें स्टेट और जिला टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
UP Board Toppers Prize 2025: जानें स्टेट और जिला टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव: पिछले साल 89.55% रहा था पासिंग प्रतिशत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज दोपहर 12:30 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करने का ऐलान किया है। पिछले साल 2023 में यूपी बोर्ड 10वीं का पासिंग प्रतिशत 89.55% रहा था, जिसमें लड़कियों ने 93.53% और लड़कों ने 86.19% पास प्रतिशत हासिल किया था।
इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा UP बोर्ड का परिणाम
UP Board Result 2025: घर बैठे ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा परिणाम
DigiLocker पर उपलब्ध होगा UP बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
UPMSP Result 2025: पहली बार DigiLocker पर उपलब्ध होगा UP बोर्ड का मार्कशीट,देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
UP Board Result 2025: आज दोपहर 12:30 बजे आएंगे परिणाम
UP Board Result 2025: आज दोपहर 12:30 बजे आएंगे यूपी बोर्ड के परिणाम, रिजल्ट डाउनलोड करने का Step-By-Step तरीका












Click it and Unblock the Notifications