UP Board High School 10th Result 2025 Out: 10वीं के नतीजे जारी, यहां करें चेक
UP Board High School 10th Result 2025 Out: यूपीएमएसपी 10वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए गए हैं, छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार हाई स्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा है। उमरी (जालौन)के छात्र यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ने स्टेचट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्होंने 97.83% अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की है।
आपको बता दें कि इस साल, 54,37,233 छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने के पात्र थे। परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8140 केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच राज्य भर के 261 केंद्रों पर किया गया।

यूपी बोर्ड के परिणाम कैसे देखें?
- आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएँ
- होम पेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के परिणाम लिंक को खोलें
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
- परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक महेंद्र देव और यूपीएमएसपी सचिव भगवती सिंह ने आज 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय से परिणाम जारी किया। मालूम हो कि इस साल UPMSP यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर के ज़रिए ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है।
अब छात्रों को स्कूलों से अपनी मार्कशीट लेने की ज़रूरत नहीं है। डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए हाई स्कूल के छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
पिछले साल के कक्षा 10 के टॉपर और उनके अंक
- प्राची निगम (591 अंक)
- दीपिका सोनकर (590)
- नविका सिंह, स्वाति सिंह, दीपांशी सिंह सेंगर (588 अंक)












Click it and Unblock the Notifications