UP Board Result 2025: आज दोपहर 12:30 बजे आएंगे यूपी बोर्ड के परिणाम, रिजल्ट डाउनलोड करने का Step-By-Step तरीका
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार कुछ ही समय में अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजों का ऐलान करने वाला है। बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी करेगा।
इस बार एक खास बात यह है कि पहली बार छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिलेंगे। इससे छात्रों को दस्तावेजों को संभालने में सुविधा होगी और कहीं भी ऑनलाइन एक्सेस मिल सकेगा।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर 'परीक्षाफल' या 'Exam Result' के विकल्प पर क्लिक करें।
- 'UP Board 10th Result 2025' या 'UP Board 12th Result 2025' का चयन करें।
- इसके बाद, नीचे दी गई जानकारी भरें:
-जनपद (जैसे: 01-AGRA)
-परीक्षा वर्ष (2025)
-अनुक्रमांक (Roll Number)
- फिर 'VIEW RESULT' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: अब SSC की परीक्षा में नहीं चलेगी चालाकी! अब हाईटेक तरीके से होगी अभ्यर्थियों की पहचान, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
डिजिलॉकर से भी मिलेगा रिजल्ट
रिजल्ट देखने का एक और विकल्प है डिजिलॉकर। छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं और वहां से अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए तैयार रहें
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट पर समय से पहले विजिट करें और अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर भी आसानी से रिजल्ट देखा जा सके।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: NTA ने जारी की नीट के लिए सिटी स्लिप, neet.nta.nic.in पर मिलेगी परीक्षा के शहर की जानकारी












Click it and Unblock the Notifications