UP Board Toppers Prize 2025: जानें स्टेट और जिला टॉपर्स को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

UP Board High School, Inter Toppers Prize 2025 : शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2025 के हाईस्कूल (UP Board 10th Result) और इंटरमीडिएट (UP Board 12th Result) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, मुख्य सचिव आज प्रयागराज में प्रेस वार्ता करके इसका ऐलान किया है।

रिजल्ट आप सभी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या results.digilocker.gov.in पर लॉग इन करके देख सकते हैं और यहीं से अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Toppers Prize 2025

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजों में टॉप करने वालों को यूपी सरकार सम्मानित भी करेगी।

छात्रों को 1 लाख रुपये के साथ मिलेगा लैपटॉप

राज्य सरकार 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये के साथ लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। जो सिटीलेवल पर टॉप करेगा तो उसे 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पीछे मकसद सिर्फ बच्चों की मेहनत को सम्मान देना और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहित करना है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक (UP Board Toppers Prize 2025)

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "High School Result 2025" या "Intermediate Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट से असंतुष्ट हैं तो?

अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह Re-Evaluation या स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी जानकारी यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पिछले वर्षों की पास प्रतिशत पर एक नजर

वर्ष 10वीं पास प्रतिशत- 12वीं पास प्रतिशत

  • 2022 88.18%- 85.33%
  • 2023 89.78%- 82.62%
  • 2024 89.55% -83.75%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+