UP Board Result 2025: घर बैठे ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, इस नंबर पर SMS भेजते ही फोन में आ जाएगा परिणाम
UP Board Result 2025 SMS Number: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। यह रिजल्ट आज, 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा।
इस बार छात्रों को अपने मार्कशीट सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर के जरिए भी मिलेंगे। यह पहली बार हो रहा है जब मार्कशीट ऑनलाइन डिजिलॉकर पर भी दी जाएगी। लाखों स्टूडेंट्स के एक साथ रिजल्ट चेक करने से बोर्ड की वेबसाइट स्लो या डाउन होने की गुंजाइश रहती है।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए वेबसाइट के अलावा उन तरीकों की जानकारी भी लेकर आए हैं जिससे आप अपना UP Board 10th-12th Result 2025 आसानी से चेक कर सकते हैं। चेक करें DigiLocker से परिणाम देखने का तरीका साथ ही जानिए किस नंबर पर SMS भेज कर आप अपना मार्क्स घर बैठे जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: NTA ने जारी की नीट के लिए सिटी स्लिप, neet.nta.nic.in पर मिलेगी परीक्षा के शहर की जानकारी
कहां देखें रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- वेबसाइट खोलें और 'परीक्षाफल' या 'Exam Result' लिंक पर क्लिक करें।
- 'UP Board 10th Result 2025' या 'UP Board 12th Result 2025' चुनें।
- मांगी गई जानकारी भरें जैसे जनपद कोड, परीक्षा वर्ष (2025) और रोल नंबर।
- "VIEW RESULT" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
UP Board रिजल्ट जानने के लिए अपने मोबाइल से इस नंबर पर भेजें SMS
अगर वेबसाइट स्लो हो तो छात्र SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं:
10वीं के लिए
टाइप करें - UP10 रोल नंबर और भेजें 56263 पर।
12वीं के लिए
टाइप करें - UP12 रोल नंबर और भेजें 56263 पर।
डिजिलॉकर से कैसे देखें परिणाम?
- डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
- आधार नंबर और मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करें।
- 'UP Board' रिजल्ट सेक्शन में जाकर रोल नंबर और परीक्षा वर्ष डालें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप सेव भी कर सकते हैं।
2024 में इतने छात्र हुए थे पास
पिछले साल 10वीं बोर्ड में करीब 29.8 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 22.9 लाख पास हुए थे। पास प्रतिशत रहा था 89.55%।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत












Click it and Unblock the Notifications