UP Board Result 2025: 'पास होने वाले छात्रों को बधाई, फेल होने वाले निराश ना हों', CM योगी ने कही खास बात
UP Board 10th 12th Result 2025 Out: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स और 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है।

सीएम योगी ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं! इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है। साथ ही, बताया कि प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष परिषद, प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए गए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने परिणामों की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications